फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal claim Bhagwant Mann deplaned from Lufthansa flight

Punjab: भगवंत मान को फ्लाइट से उतारने की खबरों पर सियासी बवाल, विपक्ष ने घेरा तो आप बोली- तबीयत ठीक नहीं थी

Mon, 19 Sep 2022 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू और मनगढंत बातें हैं। सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था। गौर हो कि भगवंत मान 11 सितंबर को जर्मनी गए थे।

विज्ञापन
Sukhbir Badal claim Bhagwant Mann deplaned from Lufthansa flight
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर कथित तौर पर विमान से नीचे उतारने के मामले पर बवाल मच गया है। विपक्ष के नेताओं ने इस मामले को राज्य के लिए शर्मनाक बताया है तो वहीं, आप सरकार ने पूरे घटनाक्रम को खारिज करते हुए इसे विपक्ष और सोशल मीडिया की मनगढंत कहानी करार दिया है।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के घटनाक्रम ने पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 17 सितंबर को भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर कथित रूप से लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया था। इस विमान के यात्रियों ने कहा कि वह नशे में थे, जिसकी वजह से फ्लाइट चार घंटे देरी से उड़ान भर पाई। सुखवीर बादल ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए। 

उधर, लुफ्थांसा की वेबसाइट के मुताबिक, यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। विमान ने दिल्ली में रात 12:55 बजे लैंड करना था लेकिन इस हंगामे के बाद विमान चार घंटे की देरी से शाम 5:52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4:30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

वहीं, आप के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। आप ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू और मनगढंत बातें हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था। गौर हो कि भगवंत मान 11 सितंबर को जर्मनी गए थे। जर्मनी में उन्होंने म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन का दौरा किया और पंजाब में निवेश को लेकर कई कंपनियों से मुलाकात की। सीएम मान के साथ उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विमान बदलने से चार घंटे की हुई देरी: लुफ्थांसा
लुफ्थांसा एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि विमान बदलने से फ्रैंकफर्ट से फ्लाइट चार घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा लुफ्थांसा के स्पष्टीकरण के बाद अब उन नेताओं को माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने गलत इल्जाम लगाकर राजनीति की मर्यादा को तार तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed