फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sukhbir badal attacks on aam aadmi party and captain amarinder

जानें, सुखबीर बादल ने किसको कहा 'झगड़ालू इंसान'?

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir badal attacks on aam aadmi party and captain amarinder
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल संगत दर्शन के दैरान अचानक आम आदमी पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरस पड़े। सुखबीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झगड़ालू इंसान हैं केजरीवाल को पंजाब की भलाई और तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है। आप पार्टी पंजाब को विनाश की तरफ धकेल देगी और ना तो किसानों की गेहूं -धान की फसल बिकनी है और ना ही मंडियों में से उठाया जाना है और ना ही किसानों को अदायगी होनी है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुखबीर ने शनिवार को जलालाबाद में संगत दर्शन और दर्जनों गांव को विकास ग्रांट बांटने पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी को पंजाब विरोधी बताते हुए सुखबीर ने कहा कि 2002-07 के राज में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिनका तक नहीं संवारा और इस दौरान कैप्टन अपनी सरकार की एक भी ऐसी प्राप्ति नहीं गिनवा सकता जिस पर गर्व किया जा सके। 
विज्ञापन

 

'आप' विकास को विनाश में बदल देगी: सुखबीर

Sukhbir badal attacks on aam aadmi party and captain amarinder
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार की कोशिशों के परिणामस्वरूप बहुत मुश्किल से पंजाब में शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित हुआ है। यूनाइटेड अकाली दल की तरफ से बुलाई गई कन्वेंशन में संयुक्त फ्रंट कायम कर चुनाव लड़ने के किए गए आह्वान को पंजाबियों की ओर से सिरे से नकार देना चाहिए क्योंकि चरमपंथी गुट पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए फिर से एकत्र हो रहे हैं।  

इस मौके पर सुखबीर ने जलालाबाद विधानसभा में संगत दर्शनों के दौरान टिवाणा कलां, गुमानीवाला, चक्क पन्नीवाला, बारे कलां, चक्क लमोचर सहित लगभग दो दर्जन गांवों को करोड़ों रुपये का विकास अनुदान जारी किया। सुखबीर ने कई नए प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया और मौके पर ही शिकायतों का निपटारा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed