फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhana feet away danger mark water level reached rain from morning afternoon Friday

सुखना खतरे के निशान से बस 1.40 फुट दूर, शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से जलस्तर 1161.60 फुट पहुंचा

Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sukhana feet away danger mark water level reached rain from morning afternoon Friday
चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश से सुखना झील का जलस्तर खतरे के निशान से महज 1.4 फुट दूर रह गया है। आठ घंटे में 29.7 एमएम बारिश से सुखना का जलस्तर 1161.60 पर पहुंच गया। इंजीनियरिंग विभाग की मानें तो और बारिश हुई तो झील का जलस्तर और बढ़ जाएगा।। खतरे के निशान 1163.00 फुट तक जलस्तर के पहुंचने पर डैम के गेट खोलने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक हुई बारिश से सुखना झील के जलस्तर पर खासा प्रभाव पड़ा है, बारिश से सुखना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मानसून से पूर्व झील का जलस्तर 1156.00 फुट पर था, जो बारिश के बाद करीब साढ़े पांच फुट बढ़ गया है। लगातार बढ़ते लेक के जलस्तर से इंजीनियरिंग विभाग अलर्ट मोड पर है। विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को हर पल जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो दिन और ऐसी बारिश होती है तो झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
विज्ञापन

चार साल तक नहीं होगी पानी की कमी
इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना में अब चार साल तक पानी की कमी नहीं होगी। इससे पहले 2017 में ऐसे हालात हो गए थे कि झील में पानी की कमी होने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ऐसे बढ़ा सुखना का जलस्तर
समय जलस्तर (फुट में)
सुबह 8.00 बजे 1161.20
सुबह 10.00 बजे 1161.35
दोपहर 12.00 बजे 1161.50
दोपहर 1.00 बजे 1161.53
शाम 6.00 बजे 1161.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed