फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukha Kahlon Murder Case, Nine Witness Refused from Statement

कपूरथलाः सुक्खा काहलवां हत्याकांड में आया नया मोड़, नौ गवाह बयान से मुकरे, 8 चश्मदीद हैं

Sun, 16 Dec 2018 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sukha Kahlon Murder Case, Nine Witness Refused from Statement
सुक्खा काहलवां हत्याकांड
पंजाब के बहुचर्चित सुक्खा काहलवां हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस मामले के आठ चश्मदीद समेत नौ गवाहों ने अपने बयान बदल लिए हैं। इससे माडर्न जेल में बंद आठ गैंगस्टरों के बरी होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं जिला पुलिस को उम्मीद है कि आठों गैंगस्टर्स को कड़ी से कड़ी सजा होगी। बहरहाल, जिला एडिशनल सेशन जज की अदालत में इन गैंगस्टरों को 17 दिसंबर को दोबारा पेश किया जाएगा। वहीं मामले के 49 गवाहों की बारी-बारी 17 दिसंबर से ही पेशी की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन


इन नौ गवाहों में छह पुलिस कर्मी, एक कैदी और दो सिविलियन है, जिनके सामने सुक्खा काहलवां पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया गया था। इन गवाहों ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया।  जिला एडिशन सेशन जज मनीष अरोड़ा की अदालत में शुक्रवार को सुक्खा काहलवा हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी, रमनदीप सिंह रम्मी, गुरप्रीत सिंह सेखों, रणदीप सिंह, नीटा देओल, सोनू बाबा समेत आठ गैंगस्टरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जेल से लाया गया। इन्हें पिछले रास्ते से अदालत तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अदालत में आठ चश्मदीदों समेत नौ गवाहों में शामिल छह पुलिस कर्मी, एक कैदी और दो सिविलियन को गवाही के लिए बुलाया गया। सभी गवाह अपने बयान से बदल गए और आरोपियों के सुक्खा हत्याकांड में शामिल होने से इंकार कर दिया।  कबीर 30 मिनट की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों को 17 दिसंबर को दोबारा पेश करने के आदेश दिए। पेशी के दौरान कोर्ट कांप्लेक्स में छावनी में तब्दील किया गया था। करीब 40 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। सुरक्षा की कमान एसपी जांच सतनाम सिंह ने संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस की कोशिश, सख्त से सख्त सजा सुनाई जाए

एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि जिला एडिशनल जज मनीष अरोड़ा की अदालत में गैंगस्टरों को 17 दिसंबर को पेश किया जाएगा। बयान बदले जाने से गैंगस्टरों के बरी होने पर बोले कि ऐसा नहीं हो सकता है। सभी गैंगस्टर पर 20 से 40 हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। सेखों और नीटा पर नाभा जेल ब्रेक कांड का मामला भी चल रहा है। पुलिस की पूरी कोशिश होगी कि इन्हें सख्त से सख्त सजा सुनाई जाए, जिससे यह दोबारा समाज में आतंक न फैला सकें।  
यह था मामला
एसपी सतनाम सिह ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर शार्प शूटर सुक्खा काहलवां को वर्ष 2015 में विक्की गौंडर गैंग ने हाईवे पर रोक कर हत्या कर दी थी। पुलिस कहलवां को नाभा जेल से जालंधर पेशी के लिए लेकर आई थी। पेशी के बाद पुलिस काहलवां को नाभा जेल वापस लेकर जा रही थी। जालंधर-फगवाडा हाईवे पर दूसरी ओर से दो लग्जरी गाड़िया आईं और पुलिस की गाड़ी को रोककर तीन सूबों के मोस्ट वांटेड रहे काहलवां पर फिल्मी स्टाइल में गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed