{"_id":"e663e2c622c80a375378a5440d80f042","slug":"suicide-committed-by-married-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से दुखी था, उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से दुखी था, उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Sep 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका और उसके परिजनों की ओर से तंग करने के मामले में शिवपुरी स्थित संतोख नगर की गली नंबर चार में रहने वाले भोला सूद (28) ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद भोला की पत्नी नीतू की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि भोला डीजे का काम करता था। उसकी शादी लगभग आठ साल पहले नीतू के साथ हुई थी। डीजे का काम करने के दौरान उसके किसी युवती से प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
युवती की मां भोला से कहती थी कि वह उसकी बेटी से शादी करे नहीं तो उसे महीने का खर्च दिया करे। इसे लेकर भोला काफी परेशान था। रविवार को भोला अपने घर पर ही मौजूद था। इस दौरान युवती, उसकी मां और उसका भाई अपने कुछ साथियों के साथ भोला के घर आए। वे घर से डीजे का सामान उठा कर फरार हो गए।
इस बात के लिए भोला रविवार से काफी परेशान था। सोमवार को भोला ने कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदा लगा अपनी जान दे दी। जब नीतू भोला को बुलाने के लिए गई तो अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए।
एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।