{"_id":"685c5fa058b1c7b5be0bec4d","slug":"suicide-case-two-sisters-arrested-on-charges-of-blackmailing-chandigarh-news-c-16-pkl1043-746462-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आत्महत्या मामला, ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आत्महत्या मामला, ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर 52 कजहेड़ी स्थित हरि पैलेस होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बलाचौर की दोनों कजन बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत कौर और जसविंदर कौर को एक दिन के रिमांड के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी दीपक के पास वाले गांव की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार अमरजीत काैर दीपक की दोस्त थी। परिजनों के अनुसार दीपक ने कुछ समय पहले ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था, लेकिन दोनों बहनों ने उसे फिर भी परेशान करना बंद नहीं किया। 26 वर्षीय मृतक दीपक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने होटल के मालिक, ऑपरेटर और ब्लैकमेलिंग के आरोप में अमरजीत और जसविंदर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मामा के बेटे को आखिरी मैसेज भेजा
मृतक के चाचा सतनाम सिंह के अनुसार दीपक ने 18 जून की रात 2:30 बजे आत्महत्या से पहले अपने मामा के बेटे को आखिरी मैसेज भेजा। उसने लिखा था कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मुझे पास वाले गांव की दो लड़कियां ब्लैकमेल कर रही हैं। एक वायस रिकाॅर्डिंग भी भेजी, जिसमें कहा अपना ध्यान रखना। 20 जून को पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
ऑटो चालक ने दी थी हरि पैलेस में रुकने की जानकारी
चाचा सतनाम सिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनके परिवार के 30 से 40 लोग जब कजहेड़ी पहुंचे तो हरि पैलेस होटल के कर्मचारियों ने दीपक की मौजूदगी से इन्कार कर दिया। जबकि उन्हें दो बार फोटो दिखाई गई थी। बाद में कॉल डिटेल्स से एक ऑटो चालक रमाशंकर का नंबर मिला, जिसने दीपक को हरि पैलेस में छोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया।