फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide case at chandigarh

खुदकुशी के लिए उकसाया था युवती को!

Sun, 02 Mar 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Mar 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
suicide case at chandigarh
सेक्टर-16 में युवती के खुदकुशी करने के मामले में सेक्टर-17 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि दीपेंद्र सिंह उर्फ दीपी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुनीत कपूर जिस पीजी में रहती थी, आरोपी युवक इस पीजी के मालिक का ही रिश्तेदार है। वह भी यहीं पर रहता था। आरोपी का नया गांव में सीमेंट बेचने का कारोबार है। बताते चलें कि 22 फरवरी की शाम युवती ने छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजन शुरू से ही दीपेंद्र पर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


युवती का मोबाइल गायब
पुलिस के अनुसार काल डिटेल के अनुसार पुनीत ने अंतिम बार भाई से पटियाला में बात की थी। खुदकुशी वाले दिन इसके अलावा उसने दीपेंद्र से कई बार फोन पर बात की, लेकिन पुलिस को घटनास्थल से पुनीत का मोबाइल बरामद नहीं हुआ। पुलिस को शक है कि यह मोबाइल आरोपी के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को आरोपी को बुलाकर पूछताछ भी की। सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि पिता ने शिकायत दी है कि आरोपी दीपेंद्र सिंह उनकी बेटी को लगातार परेशान करता था और उसी ने उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था।


एक युवती के संपर्क में था  
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक और युवती के संपर्क में था। इसकी जानकारी पुनीत को भी थी। यह युवती शिमला में रहती है। काल डिटेल के अनुसार इस युवती से पुनीत कपूर ने फोन पर बात भी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed