{"_id":"673523ef46e9d67e3c06ef54","slug":"sugar-medicine-semaglutide-is-also-effective-in-treating-fatty-liver-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : शुगर की दवा सेमाग्लुटाइड फैटी लिवर के इलाज में भी कारगर, पीजीआई के विशेषज्ञों ने किया शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : शुगर की दवा सेमाग्लुटाइड फैटी लिवर के इलाज में भी कारगर, पीजीआई के विशेषज्ञों ने किया शोध
Thu, 14 Nov 2024 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:41 AM IST
सार
पीजीआई के इंडोक्रोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की ओर से ऐसे मरीजों पर किए गए शोध से यह साबित हुआ है कि शुगर में कारगर साबित होने वाली यह दवा फैटी लिवर को नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक है।
विज्ञापन
फैटी लिवर
विस्तार
शुगर के मरीजों को दी जाने वाली दवा सेमाग्लुटाइड डायबिटीज के साथ फैटी लिवर के इलाज में भी बेहद कारगर है। फैटी लिवर से पीड़ित शुगर के मरीजों को इसकी एक गोली 6 महीने से एक साल तक प्रतिदिन दिए जाने पर चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
पीजीआई के इंडोक्रोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की ओर से ऐसे मरीजों पर किए गए शोध से यह साबित हुआ है कि शुगर में कारगर साबित होने वाली यह दवा फैटी लिवर को नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक है।
विज्ञापन
विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि डायबिटीज के करीब 60 से 70 फीसदी मरीजों में फैटी लिवर होने का खतरा बना रहता है क्योंकि मोटापे के साथ शुगर का होना इसके खतरे को उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
इन मरीजों का अगर समय रहते इलाज न किया गया तो लिवर फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इन मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के उद्देश्य से शोध करने का निर्णय लिया गया। शुगर के साथ फैटी लिवर से ग्रस्त 40 मरीजों को सेमाग्लुटाइड दवा की एक टैबलेट रोज 6 माह से एक साल तक तक दी गई। शोध में शामिल मरीजों में से 90 फीसदी में परिणाम बेहद सकारात्मक रहे।
एक साल के दौरान मरीज में 15 प्रतिशत तक वजन कम हुआ। इसके साथ ही 15 से 20 प्रतिशत में लिवर में जमा फैट भी कम पाया गया। प्रो. भडाडा ने बताया कि यह दवा मल्टीफैक्टोरियल परिणाम देने वाली है। इस शोध से यह साबित हो गया है कि यह दवा फैटी लिवर को नियंत्रित करने के साथ ही वजन को कम करने में भी बेहद कारगर है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन