{"_id":"636ea0def8d613273a7e92db","slug":"sudhir-suri-family-getting-life-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सुधीर सूरी के परिवार को मिल रहीं धमकियां, भाई बोला- परिवार आतंकवाद के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सुधीर सूरी के परिवार को मिल रहीं धमकियां, भाई बोला- परिवार आतंकवाद के खिलाफ
Sat, 12 Nov 2022 12:54 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:54 AM IST
सार
संदीप सिंह के परिवार ने भी शुक्रवार को कुछ चैनल पर बयान दिया है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वाहे गुरु ने उसे इस काम का जिम्मा सौंपा था। बता दें कि संदीप सिंह पर ही सुधीर सूरी की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
सुधीर सूरी (सफेद घेरे में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर सूरी की हत्या के बाद उनके भाई बृज मोहन सूरी ने बताया है कि विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि हिंदू नेता सुधीर सूरी का मतभेद किसी सिख व्यक्ति के साथ नहीं था और वे खुद श्री दरबार साहिब जी जाते थे। उनका परिवार आतंकवाद के खिलाफ है क्योंकि वह मानते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आज भी कई परिवारों में किसी का बेटा सिख है तो किसी का दामाद सिख है।
विज्ञापन
बृज मोहन सूरी ने पुलिस की कार्रवाई पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं जानते। पुलिस अधिकारी उनके परिवार को लगातार घर के अंदर रहने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विदेशी नंबरों से परिवार को धमकी भरी कॉल बाबत पुलिस को जानकारी दे चुके हैं। वहीं, संदीप सिंह के परिवार ने भी शुक्रवार को कुछ चैनल पर बयान दिया है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वाहे गुरु ने उसे इस काम का जिम्मा सौंपा था। बता दें कि संदीप सिंह पर ही सुधीर सूरी की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन