{"_id":"65673b5b79cf0c9e9f039b56","slug":"sudden-death-of-15-animals-in-sangrur-of-punjab-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: संगरूर में अचानक 15 पशुओं की मौत, 35 की हालत नाजुक, जहरीला चारा खाने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: संगरूर में अचानक 15 पशुओं की मौत, 35 की हालत नाजुक, जहरीला चारा खाने का अंदेशा
Wed, 29 Nov 2023 07:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (लुधियाना)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:01 PM IST
सार
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीमें राहत कार्यों में लगा दीं। इन पशुओं की मौत का कारण जानने के लिए सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
बीमार पशुओं का इलाज करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर के नजदीकी सोहियां बीड़ में बुधवार को अचानक लावारिस पशुओं की हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते 15 पशुओं की मौत हो गई और 35 के करीब की हालत गंभीर है। वहीं अन्य का इलाज चल रहा। शक जताया जा रहा है कि इन जानवरों ने जहरीला चारा खा लिया। इस कारण इनकी हालत खराब हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर मौके पर बीड़ में पहुंचे और मेडिकल टीमें राहत कार्यों में जुट गईं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीड़ में बड़ी संख्या में लावारिस पशु रखे गए हैं, जहां रोजाना इन्हें हरा चारा बाहर से मंगवाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को बीड़ के कुछ सीमित क्षेत्र में पशु चारा खाने के बाद जमीन पर गिरने शुरू हो गए और उनके मुंह से खून बहने लगा। उसे देख वहां के प्रबंधकों ने जिला प्रशासन को इस बारे सूचित किया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा वेटरनरी डॉक्टरों की टीम बीड़ में भेजी और राहत कार्य शुरू करवाया लेकिन तब तक 15 लावारिस पशुओं की मौत हो चुकी थी। टीम के मुताबिक इन पशुओं में से 35 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है जबकि 30 के करीब पशुओं को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उभावाल स्थित गोधाम के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि उन्हें सुबह ही इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि हरे चारे में कोई जहरीली चीज आने के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि इस बीड़ में बड़ी तादाद में लावारिस पशु और अन्य जानवर बड़ी संख्या में रहते हैं। मरने वाले पशुओं में गाय, बैल और बछड़े शामिल हैं। गोधाम के कर्मचारी राहत कार्यों में लगे हैं।
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीमें राहत कार्यों में लगा दीं। इन पशुओं की मौत का कारण जानने के लिए सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।