फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sucha singh Chotepur talks on Bikram singh majithiya shoes throw incident

मजीठिया पर जूता फेंकने पर छोटेपुर की तीखी प्रतिक्रिया और बड़ा बयान

Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sucha singh Chotepur talks on Bikram singh majithiya shoes throw incident
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक की ओर से कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर जूता फेंकने पर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सरकार को उसके किए की सजा मिल रही है। उन्होंने घटना की निंदा भी की है। छोटेपुर बुधवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान लुधियाना पहुंचे थे।
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों और बैंस ब्रदर्स की तरफ से उठाए गए मुद्दे का वह समर्थन करते है। यह लोकतंत्र की हत्या है। विधायकों को विधानसभा में बंद किया जाना और उसके बाद विधानसभा की लाइटों और पानी को बंद कर देना गलत है। दूसरी तरफ जब विधायक बैंस भाईयों ने पानी के मुद्दे की बात करनी चाही तो उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन

आप पर लगाया पंजाब में दो से पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप

Sucha singh Chotepur talks on Bikram singh majithiya shoes throw incident
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
खुद के चौथे फ्रंट के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सिद्धू और परगट सिंह की तरफ से बनाए गए फ्रंट से खुश जरूर हैं लेकिन वह उनसे जुड़ने का फैसला 16 सितंबर को लोगों की राय लेने के बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पंजाबियों को राज नहीं करने देना चाहते इसलिए उन्होंने 52 नेता दिल्ली से पंजाब भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने राज्य में दो से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की टिकटें बेची हैं। जिन 32 लोगों को अब तक टिकटें दी गई है उनमें से बीस उम्मीदवार ऐसे हैं जोकि आप के सिद्धांतों पर सही नहीं बैठते।  

छोटेपुर ने अपने अंदाज में कहा कि आजकल तो चुटकले भी आ रहे हैं कि दिल्ली में आप सरकार के बीस से ज्यादा विधायक अलग-अलग मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। अब तो अरविंद केजरीवाल को शाम को एक दफ्तर तिहाड़ जेल में खोल लेना चाहिए ताकि वहां से वह सही तरीके के साथ अपना काम चला सके।  छोटेपुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली वालों को पैसे की इतनी लालसा है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक आप ने राज्य में पार्टी का कोई भी बैंक खाता नहीं खोलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed