{"_id":"57d94d0c4f1c1b2d46d48f3f","slug":"sucha-singh-chotepur-talks-on-bikram-singh-majithiya-shoes-throw-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया पर जूता फेंकने पर छोटेपुर की तीखी प्रतिक्रिया और बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया पर जूता फेंकने पर छोटेपुर की तीखी प्रतिक्रिया और बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक की ओर से कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर जूता फेंकने पर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सरकार को उसके किए की सजा मिल रही है। उन्होंने घटना की निंदा भी की है। छोटेपुर बुधवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान लुधियाना पहुंचे थे।
छोटेपुर ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों और बैंस ब्रदर्स की तरफ से उठाए गए मुद्दे का वह समर्थन करते है। यह लोकतंत्र की हत्या है। विधायकों को विधानसभा में बंद किया जाना और उसके बाद विधानसभा की लाइटों और पानी को बंद कर देना गलत है। दूसरी तरफ जब विधायक बैंस भाईयों ने पानी के मुद्दे की बात करनी चाही तो उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया।

आप पर लगाया पंजाब में दो से पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
खुद के चौथे फ्रंट के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सिद्धू और परगट सिंह की तरफ से बनाए गए फ्रंट से खुश जरूर हैं लेकिन वह उनसे जुड़ने का फैसला 16 सितंबर को लोगों की राय लेने के बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पंजाबियों को राज नहीं करने देना चाहते इसलिए उन्होंने 52 नेता दिल्ली से पंजाब भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने राज्य में दो से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की टिकटें बेची हैं। जिन 32 लोगों को अब तक टिकटें दी गई है उनमें से बीस उम्मीदवार ऐसे हैं जोकि आप के सिद्धांतों पर सही नहीं बैठते।
छोटेपुर ने अपने अंदाज में कहा कि आजकल तो चुटकले भी आ रहे हैं कि दिल्ली में आप सरकार के बीस से ज्यादा विधायक अलग-अलग मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। अब तो अरविंद केजरीवाल को शाम को एक दफ्तर तिहाड़ जेल में खोल लेना चाहिए ताकि वहां से वह सही तरीके के साथ अपना काम चला सके। छोटेपुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली वालों को पैसे की इतनी लालसा है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक आप ने राज्य में पार्टी का कोई भी बैंक खाता नहीं खोलने दिया।