फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sucha singh chhotepur removed as state convener of aap in punjab

केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले ही 'आप' में भूचाल

Tue, 12 May 2015 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 12 May 2015 07:41 AM IST
विज्ञापन
sucha singh chhotepur removed as state convener of aap in punjab

आम आदमी पार्टी में ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ यात्रा शुरू होने से पहले भूचाल आ गया है। प्रदेश इकाई की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के पांच सदस्यों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को कनवीनर पद से ही हटा दिया है। नौ मई को बैठक में यह प्रस्ताव पास कर हाईकमान को सूचित कर दिया गया है। उधर, पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने इसे गलत बताते हुए कहा कि छोटेपुर ही पंजाब के कनवीनर हैं।

विज्ञापन


छोटेपुर और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के बीच पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी। अप्रैल में हुई कार्यकारिणी की बैठक में छोटेपुर के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद हुई थी। बाकायदा इसे लेकर प्रस्ताव भी पास किया गया था। नौ मई को फिर कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें छोटेपुर, डॉ. धरमवीर गांधी व एचएस फूलका नहीं थे।
विज्ञापन


बैठक में तीनों सांसद भगवंत मान, प्रो. साधू सिंह व हरिंदर खालसा और डॉ. दलजीत सिंह व यामिनी गोमर शामिल हुए। इसमें छोटेपुर को कनवीनर पद से हटाने का प्रस्ताव पास किया गया। दिलचस्प बात यह है कि यह कदम छोटेपुर की अगुवाई में 15 मई से शुरू होने वाली बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ यात्रा से ऐन पहले उठाया गया है, जिससे साफ है कि पार्टी में एक वर्ग नहीं चाहता कि यह कार्यक्रम और इसके जरिए छोटेपुर कामयाब हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं छोटेपुर पर आरोप

sucha singh chhotepur removed as state convener of aap in punjab

पार्टी संविधान का पालन नहीं किया
दूसरी पार्टियों के लोगों को शामिल किया
कई जिलों में पार्टी के समानांतर दफ्तर खुलवाए
बर्खास्त सदस्यों की बहाली की
किसी फैसले में बाकी सदस्यों की सलाह नहीं ली
कार्यकारिणी की कोई बैठक आयोजित नहीं की
---------------
छोटेपुर की सफाई
पार्टी को सत्ता में लाना मुख्य मकसद
सात बैठक आयोजित की
बहाली का फैसला संजय सिंह का था

कार्यकारिणी को हटाने का अधिकार नहीं : छोटेपुर

sucha singh chhotepur removed as state convener of aap in punjab

सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि उनकी नियुक्ति पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने की थी। प्रदेश कार्यकारिणी भी पीएसी ने ही गठित की थी। प्रदेश कार्यकारिणी को उन्हें हटाने का अधिकार नहीं है, उन्हें पीएसी या राष्ट्रीय कनवीनर ही हटा सकते हैं। जब तक हाईकमान चाहेगा, वह पद पर रहेंगे। उन्होंने इस बारे में पंजाब प्रभारी संजय सिंह से बात की थी, उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है। वही कन्वीनर हैं। जल्द यह मसला हल कर लिया जाएगा।
-------------------
फैसला नहीं बदल सकते संजय: डॉ. दलजीत
प्रदेश कार्यकारिणी केमेंबर और अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन डॉ. दलजीत सिंह ने कहा है कि पंजाब प्रभारी संजय सिंह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नहीं हैं। वह कार्यकारिणी का फैसला नहीं बदल सकते हैं।
सुच्चा सिंह छोटेपुर को कार्यकारिणी ने कनवीनर पद से हटाया है। अब वह सिर्फ कार्यकारिणी के सदस्य हैं, वह बैठक भी नहीं बुला सकते। हाईकमान को नौ मई को ही सूचित कर दिया था। उन्होंने अब तक कोई ऐतराज नहीं जताया।
------------------
कोट
सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब कन्वीनर पद से नहीं हटाया गया है। किसी भी स्तर पर इस तरह का फैसला नहीं हुआ है। ये बातें निराधार और बेबुनियाद है।
- संजय सिंह, पंजाब प्रभारी
------------------
15 से शुरू हो रही है यात्रा
आम आदमी पार्टी की बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ यात्रा 15 मई को अमृतसर से शुरू हो रही है। इसका समापन 23 मई को श्री आनंदपुर साहिब में होगा। समापन पर होने वाली रैली में राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं के आने की उम्मीद है। यात्रा का संचालन संजय सिंह और सुच्चा सिंह छोटेपुर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed