{"_id":"57dbfc504f1c1b447fd47b60","slug":"sucha-singh-chhotepur-going-to-play-big-game-before-punjab-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए छोटेपुर अब चलेंगे ये बड़ा दांव, राजनीति में आएगा भूचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए छोटेपुर अब चलेंगे ये बड़ा दांव, राजनीति में आएगा भूचाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप' के सूबा कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं, जो राजनीति में भूचाल लेकर आएगा। पंजाब में चौथे फ्रंट या महा-गठबंधन की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के सियासी पार्टी बना कर महा-गठबंधन में शामिल होने की पूरी उम्मीद बन गई है। पैसे लेने के आरोपों के बाद सूबा कन्वीनर पद से हटाए गए छोटेपुर ने पूरे पंजाब का दौरा शुरू किया था। जोकि शुक्रवार को फरीदकोट में संपन्न हो गया।
इस दौरान छोटेपुर ने सभी हलकों में वॉलंटियर्स से फीडबैक लिया था। जिसके आधार पर वह अपना सियासी कदम तय करेंगे। छोटेपुर ने कहा कि वॉलंटियर्स का रिस्पॉन्स बहुत पॉजिटिव रहा। उनके साथ पार्टी ने जो किया, उसे लेकर वॉलंटियर्स में काफी रोष है। वे कहते हैं कि आप को कभी माफ नहीं करेंगे। वॉलंटियर्स ने उन्हें भरोसा दिया है कि जल्द सियासी कदम उठाएं, वे साथ हैं।

सियासी कदम पर फैसला के लिए कमेटी गठित
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
छोटेपुर ने संकेत दिया कि वॉलंटियर्स की यही राय है कि वह सियासी पार्टी बनाएं और समान विचारधारा के लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएं। छोटेपुर केसाथ आप छोड़ने वाले सात जोनल कॉर्डिनेटरों ने अगले सियासी कदम पर फैसला लेने के लिए एक सात मेंबरी कमेटी गठित की थी। वह कमेटी भी दो दिन बाद छोटेपुर केसाथ बैठक करेगी।
इनमें से एक बठिंडा के पूर्व जोनल कॉर्डिनेटर नरिंदर सिंह भगता ने कहा कि जल्द ही छोटेपुर से मुलाकात करेंगे। उन्हें सुझाव दिया जाएगा कि नई सियासी पार्टी बनाएं। उसके बाद समान विचारधारा के लोगों को साथ लाएं। जिनमें नवजोत सिद्धू, परगट सिंह, बैंस ब्रदर्स, डॉ. धरमवीर गांधी आदि शामिल हैं। सभी को एक छत के नीचे लाया जाए ताकि एक मजबूत सियासी फ्रंट बन सके।
डॉ. गांधी पर असमंजस बरकरार
डॉ. धरमवीर गांधी के किसी भी सियासी फ्रंट में खुल कर आने पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने डॉ. गांधी को सस्पेंड किया है। लेकिन अभी पार्टी से निकाला नहीं है। अगर वह पार्टी के खिलाफ खुल कर कोई सियासी गतिविधि करते हैं तो उनकी संसद सदस्यता जा सकती है। इसलिए कानूनी पहलुओं पर विचार करके ही वह कोई फैसला लेंगे।