{"_id":"5c055c6abdec2220567c88df","slug":"such-questions-in-the-exam-that-we-do-not-gives-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में ऐसे सवाल जिसके जवाब हमें भी नहीं आते, क्या नियोक्ता दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते: कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में ऐसे सवाल जिसके जवाब हमें भी नहीं आते, क्या नियोक्ता दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते: कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ श्रेणी के चयन की परीक्षा में ऐसे सवाल जिनमें से कई के जवाब हम या कोई पोस्ट ग्रेजुएट भी न दे पाए। क्या हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा आयोजित करते हुए दिमाग का इस्तेमाल भी नहीं करता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी आयोग द्वारा 17 नवंबर को आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चयन के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र को देखकर की।
विज्ञापन
मामला हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित की गई परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। इस पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट के संज्ञान में चतुर्थ श्रेणी की हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा ली गई परीक्षा का प्रश्न पत्र लाया गया। कोर्ट को बताया गया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं है और परीक्षा एनिमल अटेंडेंट, हेल्पर, चौकीदार, माली, कुक और चपरासी जैसे पद के लिए आयोजित की जा रही थी।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र में मेसोफाइटिस का मतलब, एक्वीफर मैपिंग का इस्तेमाल, इसरो की पहली महिला वैज्ञानिक का नाम और आर्टिकल 226 का हाईकोर्ट से संदर्भ पूछा गया था। हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक आयोग द्वारा आयोजित की गई कोई भी भर्ती पाक-साफ नहीं निकली है और हर बार गड़बड़ियां सामने आती हैं और भर्ती कोर्ट में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की गई 100 पदों के असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया। मामला पंचकूला से जुड़ा हुआ है। जब एक आवेदक फरवरी 2017 में व्हाट्सएप पर पेपर भेजता पकड़ा गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी जिसकी जांच पंचकूला पुलिस कर रही है।