Chandigarh: ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही बच्ची की सफल सर्जरी, दृष्टि में सुधार की उम्मीद; मां ने साझा की कहानी...
चंडीगढ़ में डॉक्टरों की मेहनत और उन्नत चिकित्सा तकनीक रंग लाई है। दरअसल, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग करके नाक के रास्ते सर्जरी की है। बच्ची के 4.7 सेमी आकार का ब्रेन ट्यूमर ठीक होने की उम्मीद बढ़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में एक बच्ची की मां विमलेश ने अपनी बेटी के ब्रेन ट्यूमर के इलाज और उसकी जिंदगी की जंग की कहानी साझा की। विमलेश ने बताया कि उनकी बेटी जन्म से ही सामान्य रूप से देख पा रही थी, लेकिन फरवरी 2025 के आसपास उसकी दृष्टि में समस्याएं नजर आने लगीं। 1 मार्च को डॉक्टर से सलाह लेने पर पता चला कि बच्ची की दृष्टि पर गंभीर खतरा है और उसे अंधापन हो सकता है।
#WATCH | Chandigarh | Vimlesh, mother of the child, says, "The child had been seeing well since birth, but around February, we started noticing problems with her vision. On March 1st, we consulted a doctor who told us she might go blind... Further tests revealed that she had a… https://t.co/ApCSAWdW4l pic.twitter.com/lgrm64JW2S
— ANI (@ANI) August 7, 2025
आगे की जांचों में बच्ची के पिट्यूटरी क्षेत्र में 4.7 सेमी आकार का ब्रेन ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग करके नाक के रास्ते सर्जरी की, जो एक जटिल प्रक्रिया थी। विमलेश ने बताया कि हमें यकीन नहीं था कि हमारी बच्ची बच पाएगी या नहीं, लेकिन डॉक्टरों ने हमें हिम्मत दी और आश्वासन दिया कि उसकी दृष्टि धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। कहा कि डॉक्टरों की मेहनत और उन्नत चिकित्सा तकनीक के चलते सर्जरी सफल रही। बच्ची अब रिकवरी के रास्ते पर है, और डॉक्टरों का कहना है कि उसकी दृष्टि में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है।