फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fridge malfunctioned while under warranty... company had to pay

Chandigarh News: वारंटी में फ्रिज खराब... नहीं सुधारा तो कंपनी को देना पड़ा 10 हजार का हर्जाना

Sun, 06 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fridge malfunctioned while under warranty... company had to pay

विज्ञापन
चंडीगढ़। वारंटी अवधि में खराब हुए फ्रिज की समस्या दूर नहीं करना व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना है। आयोग ने कंपनी को फ्रिज की खराबी दूर कर उसे चालू हालत में शिकायतकर्ता को सौंपने के आदेश दिए हैं। साथ ही मानसिक परेशानी, उत्पीड़न और मुकदमेबाजी के खर्च के लिए 10 हजार रुपये एकमुश्त देने के निर्देश दिए हैं।
डेराबस्सी निवासी गुरबचन सिंह ने आयोग में शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने 11 अक्तूबर 2022 को 49,139 रुपये में व्हर्लपूल का फ्रिज खरीदा था। खरीद के समय पांच साल की वारंटी दी गई थी। मई 2024 में फ्रिज की कूलिंग में समस्या शुरू हुई और बाद में उसने ठीक से काम करना बंद कर दिया। उन्होंने 27 मई को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन करीब 12 से 15 दिन तक तकनीशियन जांच के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद 12 और 17 जून को भी शिकायत की गई। तकनीशियनों ने कुछ अस्थायी उपाय किए, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ गई।
विज्ञापन

दरवाजा बदलने के नाम पर लिए 1500 रुपये
गुरबचन सिंह के अनुसार, तकनीशियनों ने गर्मी का हवाला देते हुए फ्रिज के पास पंखा चलाने जैसी सलाह दी। बाद में दरवाजा बदलने के नाम पर उनसे 1500 रुपये एडवांस लिए गए, लेकिन न नया दरवाजा उपलब्ध कराया गया और न सेंसर दिया गया। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर उन्होंने 16 अक्तूबर 2024 को कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट का सबूत नहीं दे सके
कंपनी ने दलील दी कि शिकायतकर्ता मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट साबित करने के लिए विशेषज्ञ या लैब रिपोर्ट पेश नहीं कर सके। आयोग ने फ्रिज बदलने या पूरी कीमत लौटाने की मांग खारिज कर दी। हालांकि, वारंटी में बार-बार शिकायत के बावजूद खराबी दूर नहीं करने को सेवा में कमी मानते हुए कंपनी को फ्रिज ठीक करने और 10 हजार रुपये देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed