फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success Story of Triple jump player Niharika Vashisht of Mohali

Sports Day: मोहाली की निहारिका ने कोच की सलाह पर किया काम, मेहनत से ट्रिपल जंप में पाया मुकाम

Wed, 30 Aug 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा लविश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
लविश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 10:10 AM IST
सार

निहारिका बताती हैं कि पिता राम कुमार वशिष्ठ ने हर कदम पर उनका साथ दिया। यहां तक कि पिता ने कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी तक छोड़ी ताकि वह बेटी के खेल पर ध्यान दे सकें और उसे अच्छा खिलाड़ी बना सकें। माता सुनीता वशिष्ठ ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Success Story of Triple jump player Niharika Vashisht of Mohali
निहारिका वशिष्ठ - फोटो : फाइल

विस्तार

मोहाली सेक्टर-68 में रहने वाली निहारिका वशिष्ठ ने जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। इटली में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी निहारिका ट्रिपल जंप की खिलाड़ी हैं। वह सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच स्वर्ण सिंह से ट्रेनिंग ले रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतें है। 27 वर्षीय निहारिका ने बताया कि ट्रिपल जंप खेलते उन्हें 10 साल हो गए हैं। इससे पहले वह लांग जंप खेलती थीं। कोच स्वर्ण सिंह ने उनकी कूदने की क्षमता देख ट्रिपल जंप करने का सुझाव दिया। कोच की बात मानते हुए ट्रिपल जंप की तैयारी करनी शुरू की। इसके परिणामस्वरूप पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज में 12.36 जंप लगाकर यूनिवर्सिटी गेम्स में रिकॉर्ड बनाया था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्व: चंडीगढ़ की श्वेता बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2023, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के लिए पिता ने छोड़ी कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी
निहारिका बताती हैं कि पिता राम कुमार वशिष्ठ ने हर कदम पर उनका साथ दिया। यहां तक कि पिता ने कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी तक छोड़ी ताकि वह बेटी के खेल पर ध्यान दे सकें और उसे अच्छा खिलाड़ी बना सकें। माता सुनीता वशिष्ठ ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कभी भी खेलने के लिए मना नहीं किया। जब भी वह किसी मैच या ट्रेनिंग के लिए जाती तो पिता हमेशा उत्साहित करने के लिए साथ रहते।


विराट कोहली, डेविड गोगिंस और नीरज चोपड़ा प्रेरणास्त्रोत
निहारिका ने बताया कि उन्हें भारत के खिलाड़ियों में विराट कोहली और नीरज चोपड़ा का खेल बेहद पसंद है। वह उन्हीं की तहत भारत का नाम दुनिया में रोशन करना चाहती है। विराट कोहली ने टीम में फिटनेस पर काफी ज्यादा जोर दिया है और नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में अच्छा कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकन डेविड गोगिंस से प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को पूर्व कोच की सलाह: पाकिस्तानी खिलाड़ी कर रहा पीछा, 90 मीटर का बैरियर पार करना ही होगा


अक्षय कुमार के साथ एड में भी किया है काम

निहारिका एक अच्छी एथलेटिक्स होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी है जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं। निहारिका की उपलब्धियों के किस्से जब कलाकार और फिटनेस फ्रिक अक्षय कुमार तक पहुंचे तो उन्होंने उसे विज्ञापन के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के साथ ऐड में काम करना बहुत ही अलग एक्सपीरियंस था जिसे वह कभी नहीं भूल सकती।

निहारिका की उपलब्धियां
- इटली 2019-20 में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
- फेड कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019-20 सिल्वर मेडल
- इंडियन ग्रैंड प्रिक्स-4 2018-19 ब्रोंज मेडल
- इंडियन ग्रैंड प्रिक्स-1 2017-18 ब्रोंज मेडल
- पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज चैंपियनशिप 2017-18 गोल्ड मेडल
- नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2013-14 ब्रोंज मेडल
- नेशनल स्कूल गेम्स 2012-13 सिल्वर मेडल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed