फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shweta of Chandigarh will represent India in Miss Universe contest

गर्व: चंडीगढ़ की श्वेता बनीं मिस दीवा यूनिवर्स 2023, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मनीमाजरा Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
सार

मनीमाजरा में रहने वालीं श्वेता शारदा की मां अंजू बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि श्वेता ने मॉडर्न कांप्लेक्स मनीमाजरा के सरकारी मॉडल स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की।  टीवी शो में काम करने के लिए वर्ष 2017 से वह मुंबई में रह रही है।  

विज्ञापन
Shweta of Chandigarh will represent India in Miss Universe contest
श्वेता शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की 23 वर्षीय श्वेता शारदा ने मुंबई में मिस दीवा यूनिवर्स 2023 का फिनाले जीत शहर का नाम रोशन कर दिया। श्वेता को बीते वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मॉडल दिविता राय ने ताज पहनाया। ताज पहनने के बाद अब श्वेता इस वर्ष नवंबर में अल साल्वाडोर में होने वाली 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन


मनीमाजरा में रहता है परिवार
पेशे से मॉडल और डांसर श्वेता शारदा चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके के मेन बाजार की रहने वाली हैं। वह डांस इंडिया डांस, डांस दीवाने और डांस प्लस जैसे कई लोकप्रिय टीवी रियल्टी शो का भी हिस्सा रहीं हैं। टीवी रियल्टी शो में प्रतिभागी होने के साथ ही वह झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर के रूप में भी काम कर चुकीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब मामला: सूट सिलाई के मांगे 50 हजार रुपये, वित्तमंत्री तक पहुंची शिकायत, फिर बड़ा खुलासा


बेटी की उपलब्धि पर झूम उठा परिवार
मनीमाजरा में रहने वालीं श्वेता शारदा की मां अंजू बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि श्वेता ने मॉडर्न कांप्लेक्स मनीमाजरा के सरकारी मॉडल स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की। उसके बाद सेक्टर-18 के सरकारी मॉडल स्कूल से बारहवीं किया। अब वह मॉडलिंग के साथ इग्नू से बीए की पढ़ाई कर रही है। अंजू ने बताया कि टीवी शो में काम करने के लिए वर्ष 2017 से वह मुंबई में रह रही है। वह काम में इतनी व्यस्त रहती है कि अब उनको ही श्वेता से मिलने के लिए मुंबई जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा कब करेंगे शादी! चाचा ने कर दिया खुलासा



डांस सीखने पर नाराज हुए पिता रहते हैं अलग
अंजू ने बताया कि डांस का हुनर श्वेता को गॉड गिफ्ट के रूप में मिला है। उसके इसी हुनर को देखकर दस साल की उम्र में उन्होंने श्वेता को अकादमी में डांस सिखने के भेज दिया था लेकिन उसके पिता को यह पसंद नहीं था, जिसके चलते वह नाराज होकर वर्ष 2015 में परिवार से अलग रहने लगे। अंजू ने बताया कि उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और श्वेता को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया। कहा कि मुझे और बेटे जतिन को श्वेता पर गर्व है। उनका बेटा जतिन शारदा केनरा बैंक फरीदाबाद में नौकरी करता है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों ने दी बधाई
चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने कहां कि श्वेता शारदा की उपलब्धि पर पूरे शहर को गर्व महसूस हो रहा है। श्वेता ने परिवार के साथ मनीमाजरा और चंडीगढ़ का नाम देशभर में रोशन किया है। भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने भी श्वेता को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़-मनीमाजरा के लिए आज हर्ष का दिन है। इसके अलावा उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed