{"_id":"5c0557d3bdec2241ab339111","slug":"subsidy-in-lpg-connection-to-khaki-ration-card-holders-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः खाकी कार्ड धारकों को एलपीजी कनेक्शन में मिल रही छूट, यहां से फॉर्म करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः खाकी कार्ड धारकों को एलपीजी कनेक्शन में मिल रही छूट, यहां से फॉर्म करें डाउनलोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने खाकी कार्ड धारकों (ओपीएच) को तोहफा दिया है। अब इन कार्डधारकों को नए एलपीजी कनेक्शन पर 1600 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अन्य प्राथमिक परिवारों को नए गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा रहा है। यह योजना 26 जनवरी 2019 तक लागू रहेगी। ‘अन्य प्राथमिक परिवार’ (ओपीएच) जिनके पास खाकी राशन कार्ड हैं, उनके परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के पास गैस कनेक्शन नहीं है और राशन कार्ड की मुखिया महिला है, वे स्कीम के पात्र हैं।
विज्ञापन
उनके लिए 1600 रुपये (जो कि वर्तमान समय में एक सिलेंडर और एक रेगूलेटर की सुरक्षा राशि है) की वित्तीय सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। बाकी लगभग 633 रुपये उपभोक्ता स्वयं वहन करेगा। वर्तमान समय में अतिरिक्त खर्चा जैसे सुरक्षा होज पाईप, ब्लू बुक, कनेक्शन लगाने का खर्च व प्रशासकीय खर्च इत्यादि हैं। इसमें चूल्हा व गैस की कीमत शामिल नहीं है। ये लाभार्थी को स्वयं वहन करना है।
विज्ञापन
गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म संबंधित जिले में स्थित सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), एलपीजी डीलर, खाद्य आपूर्ति विभाग की बेवसाइट haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन व जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय, ‘राशन कार्ड तैयार करने वाले केंद्रों’ (आरसीपीसी) व उपायुक्त कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आवेदनकर्ता अपना आवेदन फार्म सभी संबधित दस्तावेजों सहित नजदीकी गैस एजेंसी के पास जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर सकता है। 26 जनवरी 2019 के बाद कोई आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन