फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subhash Barla hump into canal, uploads video in social media, raises controversy

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नहर में लगाई छलांग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ा विवाद

Wed, 25 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोहाना (फतेहाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोहाना (फतेहाबाद) Updated Wed, 25 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Subhash Barla hump into canal, uploads video in social media, raises controversy
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, क्रिकेटर विराट कोहली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस चैलेंज को फॉलो करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नहर में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। नहर में छलांग लगाना और नहाना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


ऐसे में वीडियो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर आते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ चैलेंज को स्वीकार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नहर में छलांग लगाने और नहाने का एक वीडियो सोमवार दोपहर 1:00 बजे ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किया।
विज्ञापन


साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी प्रभारी डॉ. अनिल जैन को टैग किया है। 35 सेकेंड के इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘स्वस्थ शरीर पवित्र विचार देता है और पवित्र विचार सुदृढ़ देश का निर्माण करते हैं। हम फिट तो इंडिया फिट।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर इसे मंगलवार रात 10 बजे तक 271 लोगों ने देखा। 90 लोगों ने लाइक किया और 20 लोगों ने रीट्वीट किया। फेसबुक पर इसे 14,453 लोगों ने देखा और 654 लोगों ने लाइक किया है।

अब इस फिटनेस चैलेंज वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है। कई लोगों ने इस वीडियो के संबंध में कहा है कि प्रदेश में आए दिन नहर में नहाते समय युवकों के डूबने की खबर आ रही है। ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ऐसा वीडियो पोस्ट कर गलत उदाहरण पेश किया है।


बोले बराला 
मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह हरियाणा में गांव देहात का एक साधारण सा कल्चर है। - सुभाष बराला, अध्यक्ष हरियाणा भाजपा

नहर में कूदना और नहाना गैर कानूनी
नहर में कूदना और नहाना दोनों गैर कानूनी हैं। किसी भी सामान्य परिस्थिति में नहर में कूदने की अनुमति नहीं दी जाती है और बिना बताये कूदना भी अपराध की श्रेणी में आता है। - भूप सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed