फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subhash Barala file nomination for Haryana Rajya Sabha seat today all update

Haryana: राज्यसभा के लिए हरियाणा से सुभाष बराला ने भरा नामांकन, सीएम मनोहर लाल रहे साथ, निर्विरोध चुना जाना तय

Thu, 15 Feb 2024 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 11:44 AM IST
सार

भाजपा ने रविवार को सुभाष बराला को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। बराला सीएम के करीबी हैं और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सीएम मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया था। हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
Subhash Barala file nomination for Haryana Rajya Sabha seat today all update
नामांकन भरकर बाहर आते सुभाष बराला, सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में नामांकन भरा गया।
विज्ञापन


नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। यदि कोई और उम्मीदवार नामांकन नहीं करेगा तो बराला का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में उन्हें गुरुवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। यदि कोई नामांकन करता भी है तो तब भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के 41 विधायक हैं। जजपा के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed