फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub-inspector thrashed for refusing youths who were creating a ruckus in the birthday party

जन्मदिन पार्टी में हुड़दंग मचा रहे युवकों को मना करने पर सब इंस्पेक्टर की पिटाई

Mon, 07 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector thrashed for refusing youths who were creating a ruckus in the birthday party
चंडीगढ़। सेक्टर 19/ए में उस समय हंगामा हो गया, जब पड़ोस के घर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे कुछ युवकों को मना किया गया। गुस्साए युवकों ने पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह (48) पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-19 थाना पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे का है। पंजाब पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह की ड्यूटी सेक्टर एक स्थित बटालियन 13 में है। लखबीर का आरोप है कि को पड़ोस के घर में जन्मदिन पार्टी थी। इस दौरान देर रात कुछ युवकों ने घर के बाहर हुड़दंग शुरू कर दिया। विरोध करने पर पांच से छह युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed