फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub Inspector's daughter cut her vein, 22 year old man hanged himself

सब इंस्पेक्टर के बेटी ने नस काटकर दी जान, 22 साल के युवक ने लगाया फंदा

Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector's daughter cut her vein, 22 year old man hanged himself
चंडीगढ़। सीआरपीएफ के उप निरीक्षक की बेटी ने गले की नस काटकर जान दे दी। वहीं, एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान हल्लोमाजरा के सीआरपीएफ परिसर की रहने वाली निधि (25) के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान सेक्टर-47 निवासी हर्ष (22) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि निधि हल्लोमाजरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसकी दो बहनें और दो भाई हैं। निधि घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार रात को वह अपने कमरे में थी और परिवार वाले दूसरे कमरे में थे। इस दौरान किसी तेजधार वस्तु से गले की नस काट ली। परिवार वालों ने रात 10 बजे उसे खून से लथपथ देखा तो जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे। जहां खून ज्यादा निकलने से उसकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल की ओर से इसकी सूचना सेक्टर-31 थाने को दी गई। पुलिस ने बताया कि निधि बीमार रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 12वीं तक की पढ़ाई कर चुके हर्ष की दो बहनें हैं। वीरवार को हर्ष घर पर अकेला था। परिजन मोहाली में दवा लेने गए थे। इसी बीच उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हर्ष नौकरी की तलाश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत, निकली कोरोना पॉजिटिव
सारंगपुर स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सुमन (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में रखवा दिया है। जांच में मृतक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सारंगपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के मुताबिक बुधवार शाम को सुमन की छाती में अचानक दर्द होने पर उसका पति सेक्टर-16 के अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed