फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stunts and racing proved costly for youth In Punjab, tractor suddenly went out of control and entered crowd

Punjab: स्टंट व रेसिंग करना युवकों को पड़ा महंगा, ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू होकर भीड़ में घुसा; लोगों को रौंदा

Sun, 16 Jun 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Jun 2024 10:58 AM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में युवकों को ट्रैक्टर से स्टंट करना उस समय महंगा पड़ गया जब रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन
stunts and racing proved costly for youth In Punjab, tractor suddenly went out of control and entered crowd
बेकाबू हुआ ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव डोमेली में चल रही ट्रेक्टर रेस दौरान एक ट्रेक्टर बेकाबू होकर दर्शको पर चढ़ने की खबर है। जिसमे 5 लोगो के गंभीर घायल होने का बताया जा रहा है। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीँ घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 4 लोगो को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बता दे कि पंजाब में ट्रैक्टरों के साथ स्टंट करने और रेसिंग करने का चलन शुरू से ही चला आ रहा है। और इन गतिविधिओ के चलते कई बार हादसे भी हुए हैं। लेकिन फिर भी इस तरह के खेल बंद नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में फगवाड़ा के गांव डोमेली में भी हो रही ट्रैक्टर रेसिंग दौरान एक ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे खड़े दर्शको को रौंद दिया। इस घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। 

जानकारी अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। DSP  फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां होनी अभी बाकी हैं। 

डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गांव डोमेली में अवैध रूप से ट्रैक्टर रेस चल रही थी और उसी दौरान हादसा हो गया। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पूरी भीड़ मौके से भाग गई। घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को फगवाड़ा और जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में 11 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है।  


घटना में जख्मी हुए रतन सिंह के अनुसार वह और उसका दोस्त साइड में खड़े होकर ट्रैक्टर रेस देख रहे थे। तभी इतने में एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और हमारी ओर आने लगा। हम कुछ समझ पाते, इतने में उक्त ट्रैक्टर हमारे ऊपर चढ़ गया। उक्त ट्रैक्टर का टायर उस पर चढ़ने से उसकी टांग टूट गई। घटना में उसका दोस्त अमित भी गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है।  

DSP जसप्रीत सिंह ने कहा कि रेस के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति भी घटना में जख़्मी हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा ऐसी रेस को अवैध घोषित किया गया है। इसलिए दर्ज केस में रेस करवाने वाले कमेटी मेंबरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

दर्ज किए गए केस में सुखविंदर सिंह, तीरथ सिंह, दीपा, श्याम, तनवीर सिंह, मीता, बूटा, बिट्टा, रूपा, सुखदेव सिंह तथा बचित्तर सिंह को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed