फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stung four constables getting infected constable posted crime branch UT police

चार कांस्टेबलों के संक्रमित मिलने से हड़कंप, यूटी पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात हैं कांस्टेबल

Thu, 10 Sep 2020 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stung four constables getting infected constable posted crime branch UT police
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के क्राइम ब्रांच में मंगलवार शाम चार कांस्टेबलों के कोरोना संक्रमित मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस विभाग संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट खंगाल रहा है। इन कांस्टेबलों के साथ ड्यूटी देने वाले अन्य मुलाजिमों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के एसएसपी विंडो पर ड्यूटी दे रही एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब चार और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग की चिंता बढ़ गई है। चंडीगढ़ पुलिस में मई महीने में पहली बार सेक्टर-26 स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में कोरोना ने दस्तक दी थी। उसके बाद से सेक्टर-17 थाना, पंजाब यूनिवर्सिटी पुलिस बीट बॉक्स, क्राइम ब्रांच, पुलिस मुख्यालय, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), ट्रैफिक समेत अन्य विंग तक पहुंच गया। इनमें एक डीएसपी समेत कुल 40 पुलिसकर्मियों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। अब चंडीगढ़ पुलिस में कुल 44 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन पुलिसकर्मियों में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, छह हवलदार, 26 कांस्टेबल समेत चार होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed