फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Study Tour Issue, Narendra Modi Order to Shivraj Patil

स्टडी टूर पर बवाल, मोदी का पाटिल को आदेश

Thu, 11 Dec 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
Study Tour Issue, Narendra Modi Order to Shivraj Patil

नगर निगम के विवादास्पद स्टडी टूर मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी गंभीरता से लिया है। पीएम ऑफिस ने यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर के समाजसेवी संजीव राणा ने तीन महीने पहले स्टडी टूर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत भेजकर टूर पर गए पार्षदों और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि इस स्टडी टूर से शहर को अब तक कोई फायदा नहीं मिला। इसके बावजूद हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं और टूर पर जाकर पार्षद व अफसर सिर्फ मौज मस्ती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में रिपोर्ट तक नहीं बनी

Study Tour Issue, Narendra Modi Order to Shivraj Patil

नगर निगम का यह स्टडी टूर 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच चेन्नई, अंडमान-निकोबार और कोलकाता गया था। इस पर नगर निगम के करीब 28 लाख रुपये खर्च हुए थे।

नियमों के मुताबिक, स्टडी टूर से लौटने के बाद 10 दिनों के भीतर सदन में रिपोर्ट पेश करनी होती है। इस साल के टूर को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट भी तैयार नहीं हो सकी है।

बीवी-बच्चों को ले गए थे टूर पर
नगर निगम के 20 पार्षद और छह अफसर इस टूर पर गए थे। कई पार्षद तो अपने साथ बीवी-बच्चों को भी साथ ले गए थे। मेयर पद की उम्मीदवार मानी जा रहीं भाजपा पार्षद आशा जसवाल इस टूर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी को अपनी भतीजी बताकर ले गई थीं। स्टडी टूर के बहाने पार्षद और अफसर ऐसी जगहों पर भी घूम आए, जो शेड्यूल में थीं ही नहीं।

सात वर्षों में स्टडी टूर पर 93 लाख खर्च

Study Tour Issue, Narendra Modi Order to Shivraj Patil

नगर निगम के स्टडी टूर पर ऑडिट डिपार्टमेंट ने भी आपत्ति जताई है। वर्ष 2007 से अभी तक नगर निगम के विभिन्न स्टडी टूर पर 93.99 लाख रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इनसे शहर को कोई लाभ नहीं हुआ है।

कोट्स..........
स्टडी टूर पर जितना खर्च हुआ है, उसे पार्षदों और अफसरों से वसूलना चाहिए। मुझे प्रधानमंत्री पर भरोसा है। वे इस मुद्दे पर जरूर गंभीरता दिखाएंगे और उचित कार्रवाई भी होगी।
- संजीव राणा, समाजसेवी

इस स्टडी टूर पर जनता की कमाई का दुरुपयोग किया गया था। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जनता के नुमाइंदों को इस तरह पब्लिक मनी वेस्ट करने का अधिकार नहीं है।
- सतिंदर सिंह, भाजपा पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed