फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Study in environment, get job in every field

आओ करिअर संवारें: पर्यावरण विषय में एमए करें और हर क्षेत्र में नौकरी पाएं, दुनिया भी संवेरगी

Sun, 23 Feb 2020 12:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Feb 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Study in environment, get job in every field
सांकेतिक तस्वीर
पर्यावरण से हर कोई जुड़ा है। इसका क्षेत्र विशाल है और लगातार विस्तार होता जा रहा है। हर क्षेत्र में पर्यावरण से शिक्षा पाने वाले पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को नौकरी के लिए ढूंढा जा रहा है। यानी विद्यार्थियों की संख्या इस क्षेत्र में कम हैं और नौकरी के अवसर अधिक। पीयू का पर्यावरण अध्ययन विभाग एमएससी करा रहा है। यहां से पास आउट विद्यार्थी देश दुनिया में कई बड़े पदों पर नौकरी कर रहे हैं। पीयू का पर्यावरण अध्ययन विभाग वर्ष 2004 में स्थापित हुआ।
विज्ञापन


शुरुआत से ही इस विभाग से एमएससी करने वाले लाइन लंबी है। अब समस्या और विकराल हो गई है। यहां एडमिशन लेने के लिए मेरिट में आना पड़ता है। इसके लिए बाकायदा एंट्रेंस टेस्ट होता है। स्नातक विद्यार्थी इसमें दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि और समय पीयू ही तय करता है। एनवायरमेंट साइंस में एमएससी के लिए यहां 25 सीटें हैं। पिछले साल 160 से अधिक आवेदन मिले थे। इस बार यह आंकड़ा 200 के पार जाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी विद्यार्थी का दाखिला इस विभाग में हो गया तो उसकी नौकरी भी पक्की है। यहां के विद्यार्थी विदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर निगम, एनजीओ, पीजीआई, इंडस्ट्री आदि में यहां के पास आउट विद्यार्थी नौकरी कर रहे हैं। वेतन की शुरुआत भी इस क्षेत्र में अच्छी है। तमाम इंडस्ट्री ऐसी हैं जिनको पर्यावरण के विशेषज्ञ मिल ही नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि रोजगार का संकट भले ही देश-विदेश में हो लेकिन पर्यावरण अध्ययन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी खाली नहीं बैठते। उनके लिए हर जगह काम है।


पर्यावरण का क्षेत्र बहुत बड़ा है। यदि एनवायरमेंट साइंस से विद्यार्थी एमएससी कर लेते हैं तो उनके लिए हर क्षेत्र में नौकरी के अवसर हैं। विभाग में सीटों की संख्या से 10 गुना तक आवेदन आते हैं। प्रवेश परीक्षा के जरिये चयन होता है।
- डॉ. सुमन मोर, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण अध्ययन विभाग पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed