{"_id":"5fcfe03b8ebc3e12053a0a81","slug":"students-worried-due-to-constant-delays-said-pu-should-get-entrance-examination-done-soon-chandigarh-news-pkl3965751145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार देरी से छात्र चिंतित, कहा- पीयू जल्द करवाए प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार देरी से छात्र चिंतित, कहा- पीयू जल्द करवाए प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में लगातार देरी हो रही है। विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं। समय बीत रहा है, इसलिए विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्हें डर है कि कहीं ऐसा न हो कि वह दूसरे विश्वविद्यालयों में भी दाखिला न लें पाएं। उन्होंने पीयू प्रशासन से कहा है कि जल्द से जल्द प्रवेश परीक्षाएं करवाएं ताकि उन्हें लाभ मिल सके।
पीयू ने पीएचडी के लिए मेरिट को आधार बनाया था, लेकिन पिछले दिनों विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया कि वह प्रवेश परीक्षाएं करवाएंगे ताकि पीयू व अन्य विद्यार्थियों को पीएचडी करने का मौका मिल सके। इस बात को काफी समय हो गया। पीयू की ओर से कोई फाइनल निर्णय नहीं हो पाया। कुछ विद्यार्थियों ने पीयू प्रशासन को पत्र भेजे हैं। कहा है कि उनको सुनने में आ रहा है कि पीयू पिछले साल के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण या वेटिंग लिस्ट में लगे विद्यार्थियों को दाखिल करेगी। इस प्रक्रिया से वर्तमान में शामिल विद्यार्थियों को नुकसान होगा। ऐसे में वह नियम बनाए जाएं ताकि सभी का भला हो सके। पीयू ने कहा है कि वह प्रवेश परीक्षाएं करवाएंगे, लेकिन विद्यार्थी इंतजार करें।