फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students who returned from Ukraine met Health Minister Anil Vij

विज से मिले यूक्रेन से लौटे छात्र: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- देश में ही पढ़ाई का निकाला जाएगा समाधान

Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
सार

छात्रों ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते थे और सैनिक तिरंगा देखकर उन्हें आगे बढ़ने देते थे। कई सैनिकों ने उन्हें बॉर्डर तक पहुंचने में मदद भी की। कई पाकिस्तानी छात्र भी तिरंगा उठाकर सुरक्षित बॉर्डर तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
Students who returned from Ukraine met Health Minister Anil Vij
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले यू्क्रेन से लौट छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों की देश में ही शेष मेडिकल पढ़ाई शुरू कराने को लेकर समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए सरकार से बातचीत कर पूरे प्रयास किए जाएंगे। गृह मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर यूक्रेन से लौटे अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने विज को पुष्प गुच्छे देकर सरकार के प्रयासों पर धन्यवाद जताया। गौर हो कि विज ने भी छात्रों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से पत्राचार किया था। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।
विज्ञापन


तिरंगा लेकर घूमे तो बची जान, पाकिस्तानी छात्रों ने भी तिरंगा उठाया
विद्यार्थी चिराग सबलोक, अंकुर शर्मा, रीतिक मलिक, विदित कंबोज, साक्षी कंबोज, मनप्रीत कौर, डोली एवं अन्य ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते थे और सैनिक तिरंगा देखकर उन्हें आगे बढ़ने देते थे। कई सैनिकों ने उन्हें बॉर्डर तक पहुंचने में मदद भी की। कई पाकिस्तानी छात्र भी तिरंगा उठाकर सुरक्षित बॉर्डर तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में हुए हत्या मामले में मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की सिफारिश
सोमवार को अपने आवास पर गृह मंत्री अनिल विज ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। विज के समक्ष पानीपत निवासी सुरजीत कौर ने अपनी बेटी दविंद्र कौर की हत्या मामले में सही कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। परिवार की मांग पर गृह मंत्री अनिल विज ने सीबीआई जांच की सिफारिश मुख्यमंत्री को भेजी है।
 
इसी तरह, करनाल में सेना में भर्ती के नाम पर ठगी मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत पर मामले में जांच करने एवं इस केस के आईओ की भी भूमिका पर जांच कर एक्शन लेने का आदेश करनाल एसपी को दिया। सोनीपत में हत्या मामले में गृह मंत्री विज ने एसपी सोनीपत को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अंबाला में पटवारी द्वारा इंतकाल नहीं करने की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीसी अंबाला को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।


कुरुक्षेत्र में प्रापर्टी पर कब्जा करने के मामले में एसपी को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। समालखा निवासी प्रियंका ने मारपीट मामले में पुन: जांच कराने, मोहाली निवासी महिला सीता देवी ने धोखाधड़ी मामले और फरीदाबाद निवासी कृष्ण ने हत्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर विज ने अधिकारियों को निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed