फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students wept badly in Lavalin's condolence meeting.

लवलीन की शोकसभा में फफक-फफक कर रोईं छात्राएं, नहीं खुला मौत का राज

Sat, 26 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Nov 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
Students wept badly in Lavalin's condolence meeting.
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) गर्ल्स हॉस्टल नंबर-5 में वीरवार को संदिग्ध हालत में मरने वाली छात्रा लवलीन के मामले में पीयू प्रशासन को भी अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


लवलीन की मौत से पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी(यूआईएलएस) में मातम जैसा माहौल है। सुबह 10 बजे लॉ विभाग में लवलीन की याद में शोकसभा आयोजित की गई। 
विज्ञापन


विभाग के मूट कोर्ट में पूरी लॉ फैकल्टी और स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे। इस मौके पर कई छात्राएं काफी भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। यूआईएलएस विभाग में शुक्रवार को टीचिंग वर्क सस्पेंड रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर में होगा अंतिम संस्कार

Students wept badly in Lavalin's condolence meeting.
पीयू में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले को लेकर यूआईएलएस डायरेक्टर और पूरी फैकल्टी के बीच दो घंटे से अधिक समय तक डिस्कशन चली। जानकारी अनुसार नवंबर में लवलीन ने सभी लेक्चर अडेंट किए थे।

एक शिक्षक ने बताया कि लवलीन पढ़ाई में काफी अच्छी थी। मिड सेमेस्टर टेस्ट में लवलीन ने सबसे अधिक अंक हासिल किए थे। सभी शिक्षकों ने छात्रा को काफी होशियार और क्लास में रेगुलर बताया। 

चार वार्डन जाएंगे अंतिम संस्कार में 
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लवलीन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार वार्डन की ड्यूटी लगाई है। जिमसें लॉ विभाग की प्रोफेसर भी शामिल हैं। जानकारी अनुसार छात्रों के अनुरोध पर गुरदासपुर के लिए बस का भी इंतजाम किया जाएगा। शनिवार को लवलीन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हफ्ते बाद आएगी। अभी मामले में कोई जानकारी नहीं है। पीयू प्रशासन ने चार वार्डन को अंतिम संस्कार में भेजने की व्यवस्था की है।-प्रोफेसर जितेंद्र गोस्वामी ,डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed