फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students want to come to Peck, demand to open campus caught up

पेक आना चाहते हैं छात्र, कैंपस खोलने की मांग ने पकड़ा जोर

Sat, 04 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students want to come to Peck, demand to open campus caught up
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) के छात्र कॉलेज आना चाहते हैं। वे अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कैंपस खोला जाए ताकि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो सकें। छात्रों के दबाव के बाद पेक प्रशासन कॉलेज खोलने को लेकर जल्द निर्णय लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इससे पहले पेक के अधिकारी यूटी प्रशासन से अनुमति लेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पेक भी लगभग डेढ़ साल से बंद चल रहा है। बीच में परीक्षाएं ऑफलाइन करवाई गई थीं। उसी समय कैंपस खोलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पेक अपने स्तर से भी देख रहा है कि बड़े शिक्षण संस्थानों के कैंपस खुले हैं या नहीं। अब पेक पर छात्रों का दबाव आ रहा है। वे चाहते हैं कि इसी माह में कैंपस खुले। छात्रों का कहना है कि कोरोना के कारण वे अधिकांश थ्योरी ही सीख पा रहे हैं, प्रैक्टिकल नहीं। ऐसे में नौकरी के दौरान उनका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है। इसी को ध्यान में रखकर पेक प्रशासन कैंपस खोले। इस संबंध में पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया का कहना है कि छात्रों की मांग को उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगे और नियमों के मुताबिक ही कैंपस खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed