फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assaiant runaway to see the women commandos

इन मोहतरमा की जांबाजी देख भागे हमलावर

Tue, 29 Oct 2013 10:21 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Oct 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
Assaiant runaway to see the women commandos
फेज छह में सरकारी कालेज एवं सिविल अस्पताल के आसपास अक्सर महिला कमांडो तैनात रहती हैं। सोमवार को भी वह ड्यूटी पर मुस्तैद थीं। दोपहर करीब 11.57 बजे उन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर झगड़ा होते देखा।
विज्ञापन


दोनों ने स्कूटर से दौड़ लगा दी और हमलावरों को ललकारा। कमांडो के साहस को देखते हुए उधर से गुजरते अन्य राहगीरों ने उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस की संभावित कार्रवाई से सहम कर हमलावर आनन-फानन में भाग गए।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम इस तरह के हमले से आसपास सनसनी फैल गई। झगड़ा होते देख लोग सहम गए।
सिविल अस्पताल के थोड़ा सा आगे सड़क के दूसरी तरफ सरकारी कॉलेज है। यहां सेमिनार चल रही थी।

सेमिनार में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका भाषण दे रहे थे। वहां विभागीय अफसर एवं शिक्षाविद् भी थे। मंत्री के साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी थे।

बताते हैं जब छात्र गुट सिविल अस्पताल के फुटपाथ पर भिड़ रहे थे, तो गेट पर एक पुलिसकर्मी खड़ा था। परंतु उसने मौके पर जाने का साहस नहीं जुटाया। वैसे सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के अंदर ही पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर हुआ किंतु वहां से भी कोई पुलिस कर्मचारी नहीं आया। परंतु महिला कमांडो ने हमलावरों की परवाह न करते हुए उन्हें ललकारा और उनके पीछे भागीं।

इसके बाद हमलावर फेज छह की तरफ भाग गए। महिला कमांडो ने ही जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं।

अस्पताल के बाहर एवं अंदर लोग महिला कमांडों की बहादुरी की तारीफ कर रहे थे। अन्य पुलिसकर्मी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।


सुरक्षा व्यवस्था की कमी दिखी
सरकारी कालेज और सिविल अस्पताल के आसपास इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। फिर सरकारी कालेज में तो सेमिनार हो रही थी। उसमें शिक्षा मंत्री मौजूद थे।


शोर हुआ था। परंतु किसी ने नहीं सुना। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी कहां थे। फिर ऐसे स्थानों पर पीसीआर तैनात होनी चाहिए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली संभावित घटनाओं से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed