फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students protests in student union elections in rohtak and bhiwani

छात्र संघ चुनावः दूसरे दिन भी छात्र संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, भिवानी में हल्का बल प्रयोग

Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Students protests in student union elections in rohtak and bhiwani
फाइल फोटो

भले ही अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे छात्र संघ चुनाव का प्रदेश के नौ छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं, लेकिन चुनाव मैदान में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या अधिक सामने आ रही है। हालांकि, पूरी तस्वीर सोमवार को स्पष्ट होगी, लेकिन शनिवार तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 1547 लड़कों की अपेक्षा 1664 लड़कियों ने नामांकन भरा है। वहीं, दूसरे दिन भी छात्र संगठनों ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे छात्र संघ चुनाव का विरोध किया। 

विज्ञापन


भिवानी में शनिवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का छात्र संगठनों ने जमकर विरोध किया। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं, रोहतक में नौ छात्र संगठनों ने कैंपस में एमडीयू के वीसी की शव यात्रा निकाली। वीसी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका। कैंपस में करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


इसकी वजह से दिन भर तनाव बना रहा। पुलिस बल भी तैनात रहा। दूसरी ओर, विद्यार्थियों ने शुक्रवार रात हॉस्टल से उठाए एक छात्र की रिहाई की मांग भी की। छात्र संगठनों के नेता विभिन्न विभागों में घूमकर उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने की अपील करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में नामांकन की जांच चल रही है। कुछ कॉलेजों में जांच पूरी हो गई है, लेकिन पूरी तस्वीर सोमवार तक साफ होगी। प्रदेश के 16 जिलों की सात यूनिवर्सिटी और 128 कॉलेजों में अब तक नामांकन करने में छात्राएं आगे रहीं हैं। कुछ कॉलेजों में नाम वापसी और नामांकन रद्द होने के बाद लड़की प्रत्याशियों की संख्या 1664 और लड़का प्रत्याशियों की संख्या 1547 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed