{"_id":"624c22a418561f5d9704b4b8","slug":"students-organizations-protest-against-increased-prices-of-mess-and-canteen-in-panjab-university-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन: मेस और कैंटीन के बढ़े मूल्यों पर भड़के छात्र संगठनों ने मिलकर घेरा डीएसडब्ल्यू का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन: मेस और कैंटीन के बढ़े मूल्यों पर भड़के छात्र संगठनों ने मिलकर घेरा डीएसडब्ल्यू का दफ्तर
Tue, 05 Apr 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:36 PM IST
सार
डीएसडब्ल्यू ने बाहर आकर छात्रों को आश्वासन दिया कि हम एक या दो दिन में कोई फैसला करेंगे। बढ़े हुए मूल्य वापस नहीं होंगे, कुछ रियायत देने पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते छात्र संगठन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को स्टूडेंट सेंटर पर सभी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने स्टू-सी पर मेस और कैंटीन के बढ़ाए मूल्यों को वापस लेने के साथ छात्रावास में विद्यार्थियों को सीटें उपलब्ध करवाने में पारदर्शिता बरतने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग की। अधिकारियों के न आने पर छात्रों ने डीएसडब्ल्यू दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ छात्रों की पुलिस से भी बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए डीएसडब्ल्यू जगतार सिंह ने छात्रावास वार्डन के साथ मिलकर प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे लेकिन बढ़े हुए मूल्य पूरी तरह वापस नहीं लिए जाएंगे। हम बैठक कर कुछ स्तर तक दाम कम सकते हैं। छात्रावास अलॉटमेंट में ऑनलाइन पोर्टल अगले सत्र से शुरू कर देंगे क्योंकि इस सत्र के दाखिले हो चुके हैं। इस काम में तीन से चार महीने का समय लगता है। छात्र आश्वासन पर नहीं माने और डीएसडब्ल्यू दफ्तर का घेराव कर बाहर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पीयू ने जारी किए मेस के नए रेट, छात्र संगठनों ने ठुकराया प्रस्ताव
डीएसडब्ल्यू ने सभी छात्र संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई। इसमें मेस के 30 डाइट जरूरी करने, लड़कों के लिए प्रति थाली 40 और लड़कियों के लिए साढ़े 38 व स्पेशल डाइट के लिए 48 रुपये चार्ज करने की बात रखी। छात्र संगठनों ने अधिकारियों का ये प्रस्ताव ठुकरा दिया और कहा कि पहले की तरह प्रति थाली का मूल्य 34 और स्पेशल डाइट का मूल्य 38 किया जाए। पीयू ने देर शाम बैठक में तय किए मूल्यों को लागू भी कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ छात्रों का कहना है कि हमारी सहमति नहीं बनी, इसलिए हम वीसी दफ्तर के बाहर धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
पीयू सुरक्षाकर्मियों को किया जाए नियमित
छात्रों ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन के दौरान पीयू में सुरक्षाकर्मियों को नियमित करने और नई भर्ती करने की मांग रखी। छात्रों ने कहा कि पीयू में सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण विद्यार्थियों के साथ समझौता करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चंडीगढ़ पुलिस को तैनात किया जाता है। यूनिवर्सिटी में परिसर के सुरक्षाकर्मी होने चाहिए। प्रदर्शन में पीएसयू ललकार, एनएसयूआई, एसएफएस, एएसए, पीएफयूएस, सथ, सोई और सोपू के कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के छात्रों ने हिस्सा लिया।