फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of School of Eminence gone to Sriharikota to witness launch of Aditya L-1

Punjab: अब मिशन सूरज के साक्षी बनेंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी, 23 विद्यार्थी श्रीहरिकोटा रवाना

Fri, 01 Sep 2023 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

शिक्षामंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। अब स्कूलों में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाया ही नहीं जाता है, बल्कि उन्हें चीजों का प्रेक्टिकल नॉलेज भी दिया जाता है। विद्यार्थियों के एजुकेशनल व इंडस्टि्रयल टूर करवाए जाते हैं।

विज्ञापन
Students of School of Eminence gone to Sriharikota to witness launch of Aditya L-1
ISRO

विस्तार

पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब मिशन सूरज यानी आदित्य एल-1 के शनिवार को होने वाले प्रक्षेपण के भी साक्षी बनेंगे। इसके लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस के 23 विद्याथी श्रीहरिकोटा गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। जिन चीजों के बारे में वह किताबों, मीडिया या इंटरनेट पर पढ़ते हैं, उन्हें वह खुद करीब से जाकर उन्हें देखेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान
विज्ञापन


बैंस ने बताया कि भविष्य में भी इसरो द्वारा जो भी प्रक्षेपण किए जाएंगे, उनमें राज्य के स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। अब स्कूलों में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाया ही नहीं जाता है, बल्कि उन्हें चीजों का प्रेक्टिकल नॉलेज भी दिया जाता है। विद्यार्थियों के एजुकेशनल व इंडस्टि्रयल टूर करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में स्कूल ऑफ एमिनेंस के 23 विद्यार्थियों को इसरो के मुख्यालय श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से इसरो से अनुबंध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों के टूर पर आने वाला सारा खर्च भी शिक्षा विभाग की तरफ से उठाया जाएगा। याद रहे कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले विद्यार्थी चंद्रयान-तीन और पीएसएलबी-56 प्रक्षेपण के भी साक्षी बने थे। वहीं सूबे के शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीके व मैनेजमेंट के गुर सिखाने के लिए सिंगापुर व आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग करवाई जा रही है। अब तक शिक्षकों के पांच बैच की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed