फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of 8th can apply for scholarship till 6 November

केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति के लिए 8वीं के छात्र छह नवंबर तक कर सकते आवेदन, पढ़ें- पूरी प्रक्रिया

Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students of 8th can apply for scholarship till 6 November
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। सरकार नेशनल मीन्स-कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत देश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करती है। इसमें देश में टॉप एक लाख विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाती है। इसके लिए चंडीगढ़ में 85 सीटें निर्धारित हैं।

विज्ञापन


शहर के गवर्नमेंट और गवर्नमेंट एडेड स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रहे विद्यार्थी स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) सेक्टर-32 के दफ्तर में आवेदन फॉर्म 6 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म एससीईआरटी की वेबसाइट http://scertchd.edu.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने या छात्रवृत्ति से संबंधित सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2676011 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


90-90 अंक के होंगे दो पेपर
इसमें सातवीं कक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के 90-90 अंक के दो पेपर होंगे। पहला मेंटल एबिलिटी टेस्ट (मेट) होगा और दूसरा स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (सैट) होगा। सैट में सातवीं और आठवीं कक्षा स्तर के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवीं से 12वीं तक 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलेगी छात्रवृत्ति
जिन विद्यार्थियों की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये तक हैं, सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए दोनों पेपर में 40 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों के बीच ही मेरिट निकाली जाएगी। इसमें 85 सीटों में 4 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए आरक्षण रखा गया है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से लेकर बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed