फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students left in PU hostels will not go home

पीयू के हॉस्टल में बचे स्टूडेंट्स नहीं जाएंगे घर

Tue, 28 Jul 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students left in PU hostels will not go home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222 - Copy.jpg
चंडीगढ़। पीयू के हॉस्टलों में रह रहे पड़ोसी राज्यों के अधिकांश स्टूडेंट अपने घर चले गए और बाकी स्टूडेंट अब हॉस्टलों में रहेंगे। पीयू प्रशासन उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाएगा। साथ ही उनके खाने व रहने की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय में पीयू में लगभग 200 स्टूडेंट थे लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुला तो छात्रों को घर जाने के लिए कहा गया। कुछ छात्र पहले चले गए थे और कुछ छात्र पिछले सप्ताह। अब यूनिवर्सिटी में लगभग 110 छात्र-छात्राएं रह रही हैं। इन छात्रों ने कहा है कि अब वह घर नहीं जाएंगे। उनका तर्क है कि उनका परिवार उनके जाने से कोरोना की चपेट में आ सकता है। साथ ही दूसरा कारण परीक्षा का दिया है। कहा कि परीक्षा पर निर्णय आना बाकी है। निर्णय आने के बाद ही वह कुछ कदम उठाएंगे, फिलहाल हॉस्टल खाली नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने भी मान लिया कि अब बचे छात्र घर नहीं जाने वाले। हालांकि पीयू प्रशासन के प्रयास से एक माह में लगभग 60 स्टूडेंट अपने घरों को चले गए। कुछ पहले चले गए थे। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन छात्रों को एक या दो हॉस्टलों में शिफ्ट करके उनके खाने के बंदोबस्त और बेहतर करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed