फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students in PU gherao VC office over fee hike

पीयू में छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर वीसी दफ्तर का किया घेराव

Tue, 12 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students in PU gherao VC office over fee hike
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को छात्र संगठनों की ओर से फीस वृद्धि को लेकर वीसी दफ्तर का घेराव किया गया। इस दौरान न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के छात्र भी उपस्थित रहे और विभाग में एमएससी कोर्स के दाखिले शुरू करवाने की मांग रखी। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान छह विभागों का विलय करने का भी विरोध किया और इस फैसले को वापिस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सथ, एसएफएस, एएसए, पीएसयू-ललकार, सोई और पुसु छात्र संगठन के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि शिक्षा कोई वस्तु नहीं है। यह समाज की भलाई और उसके उत्थान के लिए है। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में फीस बढ़ाने की बजाय केंद्र सरकार को शिक्षा के बजट में बढ़ावा कर संस्थानों को फंड देना चाहिए। वीसी पीयू को निजी ढांचे में बदलना चाहता है। इसके साथ ही कहा पीयू की ओर से विलय किए जाने वाले छह विभागों की अपनी अलग पहचान है। वहीं, छह ही विभाग अलग-अलग विषय और शोध क्षेत्र के हैं। इनका आपस में विलय करने से ये अपनी पहचान खो देंगे इसलिए इस फैसले को वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के छात्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा
छात्रों ने विभाग को धक्के से बंद करने का विरोध जताया और बीच में ही रोके गए एमएससी दाखिले को फिर से शुरू करने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि विभाग शोध क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होने के साथ प्लेसमेंट भी 100 प्रतिशत देता है। प्रदर्शन के दौरान एसएफएस से संदीप, एएसए से बलिंदर कुमार, सथ से हरमन, पीएसयू ललकार से जोबन, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग से शोधार्थी अनिल, पुसु से रविंदर सिंह और सोई से मनजोध पड्डा ने विचार रखे। प्रदर्शन के बाद छात्रों की ओर से पीयू प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed