फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students in government colleges will set employment goals along with studies.

Chandigarh News: राजकीय कॉलेजों में छात्र पढ़ाई के साथ तय करेंगे रोजगार लक्ष्य

Tue, 10 Oct 2023 08:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Students in government colleges will set employment goals along with studies.
छात्रों को रोजगार की जानकारी देने के लिए खर्च होंगे 50 लाख
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के प्लेसमेंट सेल को जारी की राशि


चंडीगढ़। प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। कॉलेजों में स्थापित प्लेसमेंट सेल इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 182 कॉलेजों के प्लेसमेंट सेल को 50 लाख रुपये की बजट राशि जारी की है। कॉलेजों में प्लेसमेंट मेले आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर राजकीय कॉलेज पंचकूला, राजकीय कॉलेज गुरुग्राम, हिसार और पंडित एनआरएस जीएस रोहतक को अधिकृत किया गया है। साथ ही सामान्य शिक्षा को लेकर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम होंगे।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि प्लेसमेंट सेल योजना के तहत पिछले साल के लंबित बिल तकनीकी कारणों के चलते देय नहीं हो पाए थे, उन्हें इस साल जारी करने की अनुमति दी गई है। कॉलेजों के प्लेसमेंट सेल की ओर से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट मुख्यालय में जमा कराना होगा, ताकि यह जानकारी मिल सके कि कितनी राशि कहां खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 182 कॉलेजों को जारी 50 लाख की राशि के तहत प्रत्येक कॉलेज को 26 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें 10 हजार की राशि एमएंडएस के तहत खर्च होगी, जबकि 16 हजार रुपये की राशि मानदेय (होनरेरियम) के तहत दी जाएगी। इसमें प्लेसमेंट सेल की ओर से बुलाए जाने वाले रोजगार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed