{"_id":"646e754fab62e8eb5c0086d9","slug":"students-giving-papers-in-pu-phones-earphones-and-apple-watch-stolen-from-vehicles-chandigarh-news-c-16-sml1026-148883-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में पेपर देते रहे विद्यार्थी, वाहनों से हुए फोन, एयरफोन और एप्पल वॉच चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में पेपर देते रहे विद्यार्थी, वाहनों से हुए फोन, एयरफोन और एप्पल वॉच चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। वी केयर फॉर यू का राग अलापने वाली चंडीगढ़ पुलिस आपके जान माल का कितना ख्याल रखती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही परीक्षा के दौरान देखने को मिला। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आया चोर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों में से करीब आधा दर्जन छात्रों के आईफोन, एप्पल वॉच समेत कुछ अन्य सामान पार्किंग में खड़ी उनकी कार और स्कूटी की डिक्की से चोरी कर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह वारदात यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात की शिकायत छात्रों द्वारा पुलिस को दी जा चुकी है। इसके बावजूद सेक्टर- 11 थाना पुलिस के अधिकारी चोरी की वारदात तो दूर शिकायत आने तक की बात से साफ मुकर रहे हैं जबकि यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अफसर ने छात्रों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को देने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यूआईएलएस के विद्यार्थी बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे अपनी स्कूटी और गाड़ी पार्क कर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा में फोन और अन्य चीजें ले जाने की अनुमति न होने से विद्यार्थियों ने गाड़ी, स्कूटी की डिक्की में ही अपना फोन, वॉच आदि रखना सही समझा। विद्यार्थियों के कुल पांच फोन, एप्पल वाॅच और एयरपॉड चोरी हुए हैं, जिसमें तीन आईफोन हैं। साढे़ नौ बजे पेपर शुरू होने के ठीक 10 मिनट बाद 9.40 पर यूआईएलएस और फार्मेसी की पार्किंग में चोर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आया। उसने साथ खड़ी गाड़ी के बराबर कार पार्क की और धीरे से डिक्की खोल कर उससे सामान निकाल लिया। सीसीटीवी में पाया गया कि चोर ने सफेद कमीज पहन रखी थी और सेहत से हृष्ट-पुष्ट दिख रहा था। हालांकि चोरी दो गाड़ियों और स्कूटी से हुई है, पर आरोपी सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ वह एक गाड़ी से डिक्की खोलता दिख रहा है।
विद्यार्थी जब पेपर देकर करीब 12:45 बजे वापस जाने के लिए अपनी स्कूटी और गाड़ी के पास पहुंचे तो पता चला कि स्कूटी और गाड़ी से उनके फोन और अन्य सामान गायब हैं। पांच फोन में से तीन आईफोन थे। चोरी का पता लगने पर पीयू सिक्योरिटी और पुलिस को जानकारी दी गई।
20 मिनट तक खुड्डा लाहौरा तक किया पीछा
एक चोरी हुए आईफोन की लोकेशन ऑन थी, जिसका पीछा करते करते विद्यार्थी खुड्डा लाहौरा तक पहुंचे। पीयू के दो सुरक्षा कर्मी और एक पुलिसकर्मी के साथ मिलकर यूआईएलएस विभाग के पांच विद्यार्थियों ने 20 मिनट तक आईफोन की लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की। ट्रैक करते हुए वह खुड्डा लाहौरा की ओर पहुंचे पर वहां घरों के बीच आकर लोकेशन का पूरा पता नहीं चल सका। वापस आते समय विद्यार्थियों को एक एप्पल वॉच पार्किंग एरिया से 20 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच मिली।
विज्ञापन
लॉ विभाग के पास जाती दिखी गाड़ी
पीयू सुरक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी का नंबर अभी तक ट्रेस नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। गाड़ी को लॉ विभाग के पास जाते देखा गया पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर, सेक्टर- 11 पुलिस थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।