फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students get learning driving license from college in Haryana

खुशखबरी: अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनेगा छात्रों का 'लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस', जानें कैसे

Wed, 05 Jun 2019 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Students get learning driving license from college in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में अब विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालयों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस उनके शैक्षणिक संस्थानों में ही बनेंगे और इसके लिए संस्थानों के अधिकारियों को ये अधिकार दिए जाएंगे। अब तक लर्निंग लाइसेंस एसडीएम कार्यालय में ही बनाए जाते थे।

विज्ञापन


हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा मोटर वाहन नियम 1993 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की। यह संशोधन शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को अपने संबंधित संस्थानों के छात्रों को गैर परिवहन वाहनों के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए लाइसेंसिंग प्राधिकारी के रूप में कार्य करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


संशोधन के अनुसार, विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस जारी करने के संबंध में राज्य में विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विभिन्न अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के तहत मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 8 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 4, 10 और 11 के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार गैर परिवहन वाहन के लिए लाइसेंसिंग अधिकारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, मेडिकल कॉलेजों के निदेशक, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त इंजीनियर्स और प्रौद्योगिकी संस्थानों के निदेशक व प्राचार्य, राजकीय कॉलेज एवं सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज के प्राचार्य, राजकीय शिक्षा कॉलेज एवं सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षा कॉलेजों के प्राचार्य, सरकारी बहु तकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य, राजकीय फार्मेसी कॉलेजों के प्राचार्य और राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, एलोपैथिक एवं यूनानी कॉलेजों के निदेशक एवं प्राचार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed