फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students dance in their swag on the song Disco Deewane...

Chandigarh News: डिस्को दीवाने... गाने पर अपने स्वैग में नाचे विद्यार्थी

Sun, 19 Nov 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students dance in their swag on the song Disco Deewane...
चंडीगढ़। पेकफेस्ट में आयोजित स्टार नाइट के दौरान शनिवार को बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने धमाकेदार परफॉरमेंस दी। डिस्को दीवाने, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड आदि गानों पर विद्यार्थी स्वैग के साथ नाचते दिखे। पेक के फुटबॉल ग्राउंड में बने मेन स्टेज के पास सैकड़ों विद्यार्थी और अन्य लोग सुनिधि के गानों पर झूमते दिखे। गानों और माहौल का आनंद लेते हुए कोई बुम्ब्रो गाने पर भंगड़ा करता दिखा तो कोई दोस्त के कंधे पर नाचता। ग्राउंड में प्रदर्शित ट्रैक्टरों पर चढ़-चढ़ कर विद्यार्थियों ने गीतों का आनंद लिया। वीआईपी सीटों पर बैठने के बजाए दर्शकों ने सीटों पर खड़े होकर गानों का आनंद लिया।काले क्राॅप टॉप, स्कर्ट और काले चमकीले बूट पहने सुनिधि गाने के साथ खूब झूमी। उन्होंने युवाओं को साथ गाने को बोला तो सैकड़ों युवाओं ने एक साथ गायिका के लिए हूटिंग की। 7:30 से 9:20 तक गाने गाए। सुनिधि के आखिरी गाने पर युवाओं ने वन्स मोर कहते हुए गाने की मांग की। सुनिधि ने झूम बराबर झूम.. अपने शुरुआती दौर के गानों से लेकर नए गाने गाए। लाइव प्रस्तुति के बाद पेक के मेन गेट के पास हल्का ट्रैफिक जाम रहा। गेट के बाहर सड़क पर कई कैब और अन्य गाड़ियां खड़ी दिखीं। हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed