{"_id":"6387c23714e94b656b5b91fe","slug":"students-dance-fiercely-on-haryanvi-dance-chandigarh-news-pkl4699638144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणवी डांस पर जमकर थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणवी डांस पर जमकर थिरके विद्यार्थी
विज्ञापन
चंडीगढ़। द ब्लाइंड स्कूल सेक्टर-26 के गोल्डन जुबली कार्यक्रम के तहत सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने हरियाणवी लोक नाच पेशकर खूब वाहवाही लूटी।
डांस देखकर प्रशासक काफी खुश नजर आए और तालियां बजाकर उनका जोश बढ़ाया। अन्य कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित हर किसी का दिल जीत लिया। प्रशासक ने कहा कि आज भी हमारी संस्कृति नहीं बदली है। उन्होंने संस्कृति की संभाल के लिए सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधान बिग्रेडियर केआई कुमार, उप प्रधान कर्नल जेएस बेदी, प्रिंसिपल जेएस जायड़ा उपस्थित रहे।
प्रशासक ने 50 डिवाइस देने का किया वायदा
ब्लाइंड स्कूल 26 के प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने प्रशासक से मदद की मांग करते हुए कहा कि उनके इंस्टीट्यूट के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए ओरबिट रीडर 20 नाम से 50 लेटेस्ट डिवाइस चाहिए। इस पर प्रशासक ने कहा कि अगले एक दो दिन में उन्हें डिवाइस मिल जाएंगे। जायड़ा ने बताया कि इन 50 डिवाइस की कीमत 17 लाख रुपये है।