फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   students can apply now for Learning Licence in 23 iti of haryana

राहतः हरियाणा में अब विद्यार्थियों को नहीं खाने होंगे धक्के, 23 आईटीआई में बनेंगे लर्निंग लाइसेंस

Mon, 12 Aug 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
students can apply now for Learning Licence in 23 iti of haryana
demo pic
लर्निंग लाइसेंस के लिए विद्यार्थियों को धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रदेशभर की 23 आईटीआई में लाइसेंस बनाए जाएंगे। अंबाला शहर की राजकीय वुमन आईटीआई और गुरुग्राम की वुमन आईटीआई में 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग को भी सरकार ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए शुक्रवार को प्रदेश की 23 चुनिंदा राजकीय आईटीआई के नोडल अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। सरकार की इस सुविधा से राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले करीब एक लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के लिए सभी आईटीआई को करीब 9 लाख 60 हजार रुपये का बजट भी अलॉट किया है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में इस समय 171 राजकीय आईटीआई चल रही हैं। इनमें इस साल करीब 85 हजार से ज्यादा सीटें सरकार ने रिलीज की हैं। इसके अलावा गत वर्ष करीब 60 हजार सीटें रिलीज की गई थी। बता दें कि इन्हीं 23 आईटीआई के माध्यम से सभी 151 राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल सिग्रेचर पैड और हाई डेफिनेशन वेबकैम खरीदने की दी अनुमति

इस कार्य के लिए विभाग ने सभी नोडल अधिकारियों को डिजिटल सिग्नेचर पैड और हाई डेफिनेशन वेबकैम खरीदने की अनुमति दी है। मटीरियल एंड सप्लाई हेड से इन्हें खरीदा जाएगा। साथ ही लीज लाइन की व्यवस्था भी सभी आईटीआई में मुहैया करवा दी है। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आईटीआई में विद्यार्थियों को औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

इन राजकीय आईटीआई में बनेंगे जिलास्तर पर लर्निंग लाइसेंस
अंबाला शहर राजकीय आईटीआई, अंबाला शहर वुमन राजकीय आईटीआई में 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस केवल बनेंगे। गवर्नमेंट आईटीआई भिवानी, रावलधी, भोडिय़ाखेड़ा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर एट गुढा, जींद महिला आईटीआई, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई, हथीन, नगीना, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर इन सभी जिलों में जिले की सबसे बड़ी आईटीआई में यह सुविधाएं मिलेंगी।

केवल राजकीय आइटीआई के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा


लर्निंग लाइसेंस केवल 18 या उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों के ही बनाए जाएंगे। केवल राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। फिलहाल निजी आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस सुविधा में शामिल नहीं किया।

हम 15 अगस्त से प्रदेश की 23 राजकीय आईटीआई में लर्निंग लाइसेंस बनाने की शुरुआत करेंगे। अंबाला शहर और गुरुग्राम की महिला आईटीआई से इसकी विधिवत तरीके से शुरुआत की जाएगी। इसके लिए हम सभी तैयारियां कर चुके हैं।
- प्रभजोत सिंह, निदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा।

सरकार से निर्देश मिल चुके हैं। 15 अगस्त को अंबाला शहर की वुमन आईटीआई और गुरुग्राम राजकीय आईटीआई से इस योजना की शुरुआत की जाएगी।
- भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्रिंसिपल राजकीय आईटीआई अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed