फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students blocked Jind Uchana road today

Jind News: बसों को बाईपास से गुजारे जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने जींद-उचाना मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 12 Oct 2022 01:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 01:23 PM IST
सार

विद्यार्थियों की रोडवेज महाप्रबंधक से बातचीत करवाई गई और आश्वासन दिया कि सभी बसों को ग्रामीण स्टॉपेज पर रुकवाया जाएगा। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को रोडवेज बस के माध्यम से बस अड्डा पर लाया गया। लगभग आधे घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Students blocked Jind Uchana road today
छात्र-छात्राओं ने रोड किया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद बस अड्डा से सभी बसे बाईपास से निकाले जाने के विरोध में बुधवार सुबह छात्र-छात्राओं ने गांव खटकड़ के निकट जींद- नरवाना मार्ग पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि रोडवेज बसें न रुकने के कारण उन्हें अतिरिक्त किराया जींद आने के लिए देना पड़ेगा। इससे उनकी पढ़ाई पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। जाम लगने की सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी आत्माराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों की रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक से बातचीत करवाई। इसके बाद विद्यार्थी जाम खोलने पर राजी हो गए। लगभग आधा घंटा लगे जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


गांव खटकड़ के छात्र-छात्राओं ने बुधवार सुबह लामबंद होकर जींद-उचाना मार्ग पर पहुंचे और सड़क के बीचो-बीच बैठकर जाम लगा दिया। छात्रों का कहना है कि रोडवेज बसें बाईपास से गुजारी जा रही हैं, जिसके चलते उनके स्टॉपेज पर बसों को नहीं रोका जा रहा है। गांव खटकड़ और आसपास से सैकड़ों छात्र- छात्राएं जींद पढ़ाई करने आते हैं। मगर शहर के अंदर बस के न जाने की वजह से 20 रुपये जाने और 20 रुपये आने के अतिरिक्त ऑटो वालों को देने पड़ते हैं। इससे उन पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मांग की है कि सभी बसों को ग्रामीण स्टॉपेज पर रोका जाए। जाम लगाने की सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी आत्माराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की रोडवेज महाप्रबंधक से बातचीत करवाई और आश्वासन दिया कि सभी बसों को ग्रामीण स्टॉपेज पर रुकवाया जाएगा। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को रोडवेज बस के माध्यम से बस अड्डा पर लाया गया। लगभग आधे घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed