{"_id":"5fbc220c8ebc3e5fab399421","slug":"students-arrived-in-colleges-on-the-first-day-classes-were-not-started-chandigarh-news-pkl394958982","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कॉलेजों में न के बराबर पहुंचे विद्यार्थी, नहीं लगीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कॉलेजों में न के बराबर पहुंचे विद्यार्थी, नहीं लगीं कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नौ महीने बाद कॉलेज खुलने के बाद शहर के लगभग 13 कॉलेजों में सोमवार को न के बराबर विद्यार्थी पहुंचे। कुछ कॉलेजों में लगभग 10 के करीब विद्यार्थी अपने निजी कामों को करवाने और डिग्री लेने के लिए आए थे। सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन ही कक्षा लगाई। कॉलेज प्रशासन ने अपनी ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध गए थे। गेट पर सैनिटाइजर से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान चैक करने की पूरी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कोविड दिशानिर्देशों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा कॉलेज में व्यतीत किया। पहले दिन किसी भी कॉलेज ने ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगाईं।
दोबारा कोरोना केस बढ़ने को शिक्षक मान रहे कारण
विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों से बात करने पर सभी ने विद्यार्थियों के कॉलेज नहीं पहुंचने का कारण कोरोना के केस दोबारा बढ़ने को बताया। शिक्षकों ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं अच्छी चल रहीं। रेगुलर कक्षा में भी 70 प्रतिशत तक विद्यार्थी कक्षा लगाते थे, यही प्रतिशत ऑनलाइन कक्षा का है।
ये रही कॉलेजों की स्थिति
सेक्टर- 10 के डीएवी कॉलेज में को कोई विद्यार्थी नहीं आया।
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज ने पहले फेज में शोध के विद्यार्थियों को ही बुलाया है। हालांकि इसकी अनुमति पीयू ने पहले ही दे दी थी।
सेक्टर- 36 स्थित एमसीएम डीएवी में 3 से 4 छात्राएं शिक्षकों से अपने निजी काम के मसले में मिलने आईं।
पीजीजीसी-11 में 10-15 और पीजीजीसीजी-11 में 10 के करीब विद्यार्थी डिग्री, फीस और बैंक सबंधी कामों के लिए कॉलेज प्रशासन से मिलने पहुंचे थे।
पीजीजीसी-46 में यूजी पीजी और शोध के मिलाकर 10 से 15 विद्यार्थी कॉलेज आए। सबंधित विभाग के शिक्षकों से विद्यार्थी मिले।
डीएवी आज से शुरू करेगा कक्षाएं
डीएवी कॉलेज-10 के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को सभी शिक्षकों को एक नोटिस जारी किया। इसमें निर्देश दिए गए कि डीएवी कॉलेज में मंगलवार से अंतिम वर्ष की कक्षाएं ऑफलाइन तरीके से लगेगी। कॉलेज में पहले फेज में रिसर्च स्कॉलर और पीजी अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस सप्ताह ट्रायल के तौर पर शोध के विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा
शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को केंद्र और यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार कॉलेजों को खोलने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन पहले दिन विद्यार्थी नहीं पहुंचे। कॉलेजों ने पहले कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया और बैठक कर नियमों के अनुसार शेड्यूल तैयार किया। ज्यादातर कॉलेज पहले चरण में शोध के विद्यार्थियों को ट्रायल के तौर पर बुला रहे हैं। उम्मीद है कि इस हफ्ते तक सभी विद्यार्थियों के पास सूचना पहुंच जाएगी और कॉलेज में उनकी वापसी होगी। शिक्षा विभाग केंद्र के निर्देशानुसार सभी कॉलेजों की रिव्यू बैठक भी ले रहा है। - रुबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक