फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students are making rounds of contact centers for bus pass

Chandigarh News: बस पास के लिए संपर्क केंद्रों के चक्कर काट रहे स्टूडेंट्स

Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students are making rounds of contact centers for bus pass
चंडीगढ़। स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के लिए सीटीयू की बसों का बस पास नहीं बन रहा है। सुबह से लेकर शाम तक स्टूडेंट्स शहर के अलग-अलग संपर्क केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत मिलने के बजाय दफ्तर-दर-दफ्तर भटकना पड़ रहा है। संपर्क केंद्रों पर कर्मचारी छात्रों को सीटीयू हेड ऑफिस जाकर जानकारी लेने के लिए कह रहे हैं, जबकि असल समस्या बस पास बनाने के लिए जरूरी स्मार्ट कार्ड खत्म होने की है।
विज्ञापन

बस पास न बनने की वजह से छात्रों को रोजाना सामान्य टिकट खरीदकर सफर करना पड़ रहा है। कई छात्र रोजाना 60 से 100 रुपये तक खर्च कर रहे हैं। जिन छात्रों को रोजाना लंबा सफर करना पड़ता है, उनके लिए यह बोझ और भी ज्यादा बढ़ गया है। कई स्टूडेंट्स का कहना है कि वे पास बनवाने आए थे ताकि पूरे महीने का किराया एकमुश्त देकर राहत पा सकें, लेकिन उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि इस समस्या की वजह सप्लाई में आई गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने जिस कंपनी को कार्ड्स का टेंडर दिया था, उसने कुछ फॉल्टी कार्ड्स सप्लाई कर दिए थे। उन्हें वापस करना पड़ा, जिसकी वजह से देरी हुई। अब नए कार्ड मंगलवार सुबह तक आ जाएंगे। उसके बाद सभी छात्रों को उनके पेंडिंग पास उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed