फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students and administration face to face on demand of keeping hostel open

छात्रावास खुले रखने की मांग पर विद्यार्थी व प्रशासन आमने-सामने

Sat, 15 May 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students and administration face to face on demand of keeping hostel open
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रावास खोले रखने की मांग को लेकर विद्यार्थी और पीयू प्रशासन आमने-सामने हो गया है। एक तरफ पीयू अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि अब उन्हें या उनके अभिभावकों को फोन या पत्र के माध्यम से छात्रावास छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पीयू ने डीएसपी के द्वारा विद्यार्थियों को आग्रह करवाया है कि इच्छुक छात्रों को घर जाने दिया जाए और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने वीरवार देर रात प्रेस बयान जारी कर बताया कि हम छात्रावास के निवासियों के साथ उनके संबंधित वार्डन के माध्यम से नियमित और निरंतर संपर्क में हैं। हम केवल छात्रों के कल्याण और हित के लिए काम कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 12 से ज्यादा विद्यार्थी छात्रावास छोड़ रहे हैं। पीयू डीएसडब्ल्यू दफ्तर, छात्रावास स्टाफ की ओर से दूर-दराज क्षेत्रों के छात्रावास निवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है। डीएसडब्ल्यू लगातार विद्यार्थियों को मार्गदर्शित कर रही है। छात्रावास में अभी करीब 300 विद्यार्थी ही रह जाने के कारण अन्य कोई मेस खोलने की आवश्यकता हमें नहीं लग रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रावास के कर्मचारियों वार्डन, वरिष्ठ सहायक, क्लर्क, चपरासी, सफाईकर्मी, सुरक्षा कर्मचारी इत्यादि को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही हमने डीएसपी से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों से बात करें कि इच्छुक छात्रों को घर जाने दें। जो विद्यार्थी घर नहीं जा सकते, उनके विभागाध्यक्षों से राय लेकर हम उनके कारणों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी समूह बोले- अपने वादे से मुकर रहे अधिकारी
विद्यार्थियों ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि पीयू के प्रशासनिक अधिकारी विद्यार्थियों से किए अपने ही वायदों से मुकर रही है। अधिकारी लगातार महिला छात्रावास की लड़कियों पर छात्रावास छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि हम किसी भी विद्यार्थी को छात्रावास खाली करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। पर्यवेक्षकों, अध्यक्षों और वार्डन किसी की ओर से भी विद्यार्थियों के घर फोन नहीं किया जाएगा। महिला छात्रावास नंबर-4 की मेस और कैंटीन को भी खोल दिया जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ पीयू अधिकारियों ने अपने वायदे से हटकर निर्देश जारी कर दिए कि सभी विद्यार्थियों को 15 मई तक छात्रावास खाली करना है। इसे लेकर यूटी डीएसपी को विद्यार्थियों से बातचीत करने के लिए भेजा जा रहा है। विद्यार्थी समूह पीयू के ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं। अधिकारियों को खुद विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed