फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student union poll notification Declared in haryana

हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, अधिसूचना से पहले हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा

Tue, 09 Oct 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Oct 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
student union poll notification Declared in haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के सरकारी, एडिड कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में 22 साल बाद 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। सरकार ने मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी करने में हाई-प्रोफाइल ड्रामा हुआ। उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से सुबह चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद 11 बजकर चार मिनट पर उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय के अधीक्षक यूएनपी दीप कुमार की ओर से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को ईमेल भेजकर इसे रद्द मानने की सूचना दी गई। 

विज्ञापन


ईमेल में कहा गया कि यह गलत से जारी हो गई है। इसके कुछ समय बाद ही उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्यालय के उपनिदेशक कैडेट कार्पस की ओर से मेमो जारी कर अधिसूचना को सही ठहराया। साथ ही कहा गया कि अधिसूचना को वापस न माना जाए। सरकार ने जीजेयू के वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए 22 साल बाद चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से पहले खुले कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में ही 2018-19 से चुनाव कराए जाएं। सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों में चुनाव होंगे, लेकिन सेल्फ फाइनेंस बीएड और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चुनाव नहीं कराए जाएंगे। सरकार ने यूनिवर्सिटी को अपने एक्ट और संविधान के अनुसार चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को छह दिन के भीतर चुनाव कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तीन दिन रिपोर्ट भेजने और अन्य कार्यों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। चुनाव प्रो. टंकेश्वर कुमार की रिपोर्ट के आधार पर होंगे और कॉजेल-यूनिवर्सिटी प्रशासन को कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रशासन की मदद से बनाए रखनी होगी।

चुनाव की प्रक्रिया कॉलेज-यूनिवर्सिटी करेंगी तय

student union poll notification Declared in haryana
सांकेतिक तस्वीर

छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन तय करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव किस प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे, इससे सरकार को अवगत कराएं। सरकार के चुनाव का तरीका अधिसूचना में न बताने पर छात्र संगठनों के लिए स्थिति साफ नहीं हुई है। चूंकि, संगठन प्रत्यक्ष चुनाव की मांग कर रहे हैं और सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव का मन बना चुकी है। सीएम भी अप्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लगा चुके हैं।

इन यूनिवर्सिटी में होंगे चुनाव
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, जीजेयू हिसार, वाईएमसीए फरीदाबाद, दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी मुरथल, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी हिसार, पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल एंड परफार्मिंग आर्ट रोहतक।

मनोनयन से हुआ चुनाव तो जड़ेंगे कॉलेज-यूनिवर्सिटी पर ताला : समिति
प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव संघर्ष समिति के चेयरमैन शाहनवाज हुसैन, सदस्य व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रदीप घनघस ने कहा कि सरकार ने चुनाव की अधिसूचना तो जारी कर दी, लेकिन सस्पेंस बरकरार रखा है। अगर चुनाव वोटिंग के बजाए नॉमिनेशन से हुए तो 12 अक्टूबर से कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर ताला जड़ देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed